कुंडली कहती है कि राखी पहुंचेंगी जरूर संसद

एक नजर डालकर देखते है कि क्या कहते राखी के सितारे?
राखी सांवत का जन्म 03 फरवरी सन् 1980 को सुबह 11: 07 मिनट पर हुआ था। राखी की लग्न मेष है, जो अग्नि तत्व वाली चर राशि है। इस वजह से राखी काफी तेजतर्रार और हाजिर जबाव देने में माहिर है। आप किसी की अधीनता पसन्द नहीं करेंगी तथा विचारों व कार्यो में सबसे अग्रणी रहना चाहेंगी। आप स्वभाव से निश्चयी और नेतृत्व गुण से सम्पन्न होगी। स्वभाव में जल्दबाजी तथा धैर्य की कमी होने के कारण कभी-2 हानि का भी सामना करना पड़ता है। आप हर एक बात में फैसला के तौर पर अपनी राय देने में झट तैयार हो जायेंगी।
चुनावों के लिए झूठ बोलकर वोट मांग रही हैं राखी!
वर्तमान में आपकी कुण्डली में चन्द्र की दशा में शुक्र का अन्तर एंव राहु का प्रत्यन्तर चल रहा है। चन्द्रमा चतुर्थे होकर पंचम भाव में राहू, मंगल व गुरू के साथ बैठा है। चैथा भाव संसद का संकेतक भाव है और पाचॅवा भाव नीति-न्याय व जनता का प्रतिनिधित्व करता है। हालांकि चन्द्रमा षडबल में काफी कमजोर है, इसलिए राखी को चुनाव में कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। शुक्र दूसरे व सातवें भाव मालिक होकर ग्यारहवें भाव में केतु के साथ संग्रस्थ है।
शुक्र की सातवीं नजर पांचवें भाव पर पड़ रहा है। शुक्र षडबल में मजबूत है। शुक्र एक स्त्री ग्रह है, इसलिए राखी को लड़कियों व महिलाओं का समर्थन व भरपूर सहयोग मिलेगा। राहु एक छाया ग्रह है, वह जिसके साथ बैठता है, उसी के अनुरूप फल देता है। राहु गुरू, मंगल व चन्द्र के साथ जनता के संकतेक भाव पाचवें में स्थित है। गुरू व चन्द्र दोनों अच्छा फल देने के स्थिति में है। अतः राखी सांवत उत्तर-पश्चिम मुम्बई लोकसभा को फतेह करके भारतीय संसद की शोभा बढ़ायेगी।












Click it and Unblock the Notifications