ज्योतिष से सवाल- मेरी आर्थिक स्थिति बहुत खराब रहती है, उपाय बतायें

1- नाम- प्रताप
जन्म तिथि- 09 मई सन् 1968
जन्म समय- अपरान्ह 3:45 मिनट
जन्म स्थान- जोधपुर, राजस्थान।

सवाल- मेरी आर्थिक स्थिति बहुत खराब रहती है। कृपया बतायें मेरा बिजनेस कब शुरू होगा।

जवाब- प्रताप जी, आपका जन्म कन्या लग्न में हुआ है। लग्न में चन्द्र व केतु व सप्तम स्थान में शनि एंव राहु बैठे। आपकी कुण्डली में कालसर्प योग बन रहा है। जिस कारण आप आर्थिक रूप से परेशान रहते है। कार्ये में बाधायें आती है। आपकी कुण्डली में लग्नेश व दशमेश बुध काफी कमजोर अवस्था में है। इसलिए कोई भी काम आप शुरू करते है, उसमें धन की हानि ही होती है।

उपाय- साढ़े 11 रत्ती का पन्ना चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन बुधवार को शुद्ध करके धारण करें। कालसर्प योग की शान्ति अवश्य करायें।

Questions related to Money, health, study, marriage, family and Job get answers

2- नाम- राजेन्द्र
जन्म तिथि- 22 मार्च सन् 1969
जन्म समय- प्रातः 3:45 मिनट
जन्म स्थान- अहमद नगर, महाराष्ट्र।

सवाल- मेरा सवाल है कि क्या मेरी पत्रिका में पितृ दोष है ?

जवाब- राजेन्द्र जी, आपकी कुण्डली मकर लग्न की है। आपका लग्नेश शनि नीच का है। सूर्य तृतीय भाव में राहु के साथ बैठकर पीडि़त हो रहा है। सूर्य पिता का कारक होता है। यह जब राहु, केतु या किसी पाप ग्रह के द्वारा पीडि़त होता है तब पितृ दोष माना जाता है। आपकी कुण्डली में पितृ दोष है। इस दोष की शान्ति अवश्य करायें।

उपाय- रविवार का व्रत रखें एंव काले धतूरे व तुलसी के पेड़ को एक गमले में लगाकर उसकी नित्य सेवा करने से पितृ दोष में कमी आयेगी।

3- नाम- संदीप
जन्म तिथि- 23 अक्टूबर सन् 1983
जन्म समय- सुबह 4:45 मिनट
जन्म स्थान- जंघई, यूपी।

सवाल- मेरा वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा ?

जवाब- संदीप जी, आपका जन्म कन्या लग्न में हुआ है। आपकी कुण्डली में विवाह का कारक गुरू ग्रह है। गुरू तृतीय भाव में केतु के साथ बैठा है, जिसकी स्थिति सामान्य कही जा सकती है। आप मंगलिक है। 12वें के मंगल की अष्टम दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ रही है। मंगल कू्रर ग्रह है इसलिए जीवन साथी सेे वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार तो जरूर है। ज्यादा विवाद बढ़ने पर आप लोगों को दूर-दूर भी रहना पड़ सकता है।

उपाय- पहली बात आप-अपना विवाह मांगलिक लड़की से करें। गणेश स्त्रोत का पाठ किया करें। 12 रत्ती का मोती चांदी की अॅगूठी में बनवाकर कनिष्ठका अॅगुली में दिन सोमवार को धारण करें।

4- नाम- रवि पटेल
जन्म तिथि- 23 मार्च सन् 1992
जन्म समय- रात्रि 8:35 मिनट
जन्म स्थान- मोरबी, गुजरात।

सवाल- मेरा विवाह लव मैरजि होगा या अरेन्ज और कब होगा ?

जवाब- रवि जी, आपकी कुण्डली तुला लग्न की है। तुला का स्वामी शुक्र और सप्तम का मालिक मंगल प्रेम के कारक भाव पंचम में एक साथ बैठे है। यह स्थिति शुभता का प्रतीक है। आपका विवाह लव मैरिज ही होने के आसार है। आपका विवाह 2017 से मई 2018 के मध्य हो जाना चाहिए।

उपाय- आप साढ़े 10 रत्ती का माणिक्य तांबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन रविवार को शुद्ध करके अनामिका अॅगुली में धारण करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+