ज्योतिष से सवाल- मेरी सरकारी नौकरी कब-तक लगेगी?

1- नाम- अमित
जन्म तिथि- 02 अगस्त 1989
जन्म समय- प्रातः 05:20 मिनट
जन्म स्थान- पलवल।

सवाल-मेरी सरकारी नौकरी कब-तक लगेगी?

जवाब- अमित जी, आपका जन्म कर्क लग्न में हुआ है। आपके प्रथम भाव में सूर्य व चन्द्र बैठे है। नकारात्मक विचारों को अपने उपर हावी न होंने दें। बेवजह दूसरों पर कमेंट करने की आदत छोड़ना होगा। नौकरी का कारक बुध दूसरे भाव में मंगल, शुक्र व केतु के साथ बैठा है। अतः आपको जुलाई 2015 से मार्च 2016 तक नौकरी मिल जायेगी।

उपाय-साढ़े 06 रत्ती की पन्ना चांदी की अंगूठी में बनवाकर दिन बुधवार को शुद्ध करके कनिष्ठका अॅगुली में धारण करें।

Questions related to health, study, family, marriage and Job get answers

2-नाम- जनार्दन आहूज
जन्म तिथि- 16 अगस्त 1989
जन्म समय- सायं 5:26 मिनट
जन्म स्थान- ग्वालियर, मध्यप्रदेश।

सवाल- मेरी कुण्डली में सरकारी नौकरी के योग है या नहीं।

जवाब- जनार्दन जी, आपकी पत्री में चन्द्र प्रथम भाव में बैठा है एंव राज्य का कारक सूर्य सप्तम भाव में स्थिति है। सरकारी नौकरी के लिए सूर्य का मजबूत होना बहुत आश्यक है। सूर्य आपका बाल्यावस्था में है। इसलिए आपको सरकरी नौकरी मिलने की कम सम्भावना है। यदि आप सरकारी जॉब पाने के इच्छुक है तो सूर्य को मजबूत करना होगा।

उपाय- साढ़े 12 रत्ती का माणिक्य तसंबे की अॅगूठी में बनवाकर अनामिका अंगुली में धारण करें। नहाने वाले पानी में थोड़ा लाल चन्दन डालकर स्नान करें। सूर्य को प्रातः काल नित्य जल दें।

3- नाम- नीरज कुमार
जन्म तिथि- 31 दिसम्बर 1983
जन्म समय- सुबह 10:30 मिनट
जन्म स्थान- गया, बिहार

सवाल- क्या मुझे सन् 2014 में रेलवे में नौकरी मिल पायेगी ?

जवाब- नीरज जी, आपका जन्म कुम्भ लग्न में हुआ है। लग्नेश शनि उच्च का होकर भाग्य भाव में अपने विरोधी मंगल के साथ बैठा है। रेलवे के क्षेत्र में जाने के लिए शनि का मजबूत होना जरूरी होता है। आपका शनि अच्छा है। लेकिन विरोधी मंगल के साथ बैठा है इसलिए दिक्क्तें जरूर आयेंगी। आपको मार्च 2015 से फरवरी 2016 के मध्य नौकरी मिलने के आसार है।

उपाय- साढ़े 10 रत्ती का माणिक्य तांबे की अॅगूठी में बनवाकर अनामिका अॅगुली में दिन रविवार को शुद्ध करके धारण करें।

4- नाम- अमित कुमार
जन्म तिथि- 19 अक्टूबर सन् 1988
जन्म समय- सुबह 5:30 मिनट
जन्म स्थान- यमुना नगर, हरियाणा।

सवाल- सर, मैं बहुत परेशान हूं कहीं भी जाता हॅू पर मेरी नौकरी नहीं लग पा रही है। कृपया बतायें जॉब कब लगेगी ?

जवाब-अमित जी, आपका जन्म कन्या लग्न में हुआ है। लग्नेश बुध अपनी त्रिकोण राशि कन्या में होकर लग्न भाव में बैठा है। आपकी कुण्डली में सूर्य नीच का है और षडबल में भी काफी कमजोर है। सूर्य जब कुण्डली में कमजोर होता है तो जीवन उसी प्रकार से निष्क्रिय होने लगता है जैसे पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी न पहुॅचने से सब कुछ धीरे-2 निष्क्रिय होने लगता है। आप परेशान बिल्कुल न हो आपको नौकरी भी मिलेगी और जिन्दगी खुशहाल भी होगी। अगस्त 2015 के आस-पास आपको नौकरी मिलेगी।

उपाय- आप साढ़े 12 रत्ती का माणिक्य तांबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन रविवार को शुद्ध करके अनामिका अॅगुली में धारण करें। आप नित्य नागकेसर का तिलक लगायें। आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+