ज्योतिष से सवाल- मेरा स्वास्थ्य कब अच्छा होगा?
1- नाम- अंजु आहूजा
जन्म तिथि- 08 जनवरी 1964
जन्म समय- सुबह 7:30 मि0
जन्म स्थान- ग्वालियर, मध्यप्रदेश
सवाल- मेरे पेट में दर्द बना रहता है स्वास्थ्य कब अच्छा होगा ?
जवाब- अंजु जी, आपका जन्म धनु लग्न में हुआ है। लग्नेश गुरू अपनी मीन राशि में होकर चैथे स्थान पर बैठा है। इस स्थान पर शनि की तृतीय दृष्टि पड़ रही है। इसलिए आपके पेट के उपरी हिस्से में दर्द होता है। अतः आपको हार्निया या गुर्दे से सम्बन्धित शिकायत होने की आशंका नजर आ रही है। 2019 से आपका स्वास्थ्य अच्छा होने की उम्मीद है।
उपाय- साढ़े 08 रत्ती की पोखराज सोने की अॅगूठी में बनवाकर दिन गुरूवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें। पीपल पेड़ की नियमित पूजा करें।

2- नाम- निशांत कुमार झा
जन्म तिथि- 17 जून सन् 1994
जन्म समय- सुबह 10 बजे
जन्म स्थान- सीतामढ़ी, बिहार।
सवाल- क्या मैं भारतीय सेना के लिए चयनित हो पाउॅगा ?
जवाब- निशांत जी, आपका जन्म सिंह राशि में हुआ है। लग्नेश सूर्य तृतीय भाव में बैठा है। सेना का कारक मंगल चतुर्थेश और भाग्येश होकर अपनी स्वराशि मेष में होकर भाग्य भाव में बैठा है। सेना में जाने के लिए मंगल ग्रह का मजबूत होना बहुत आवश्यक होता है। आपकी कुण्डली में मंगल की स्थिति अच्छी है। इसलिए आपनी मेहनत के दम पर सेना में अवश्य जायेंगे। ये समझो कि आप सेना के लिए ही बने है।
उपाय- साढ़े 11 रत्ती की माणिक्य ताम्बे की अॅगूठी में बनवाकर अनामिका अॅगुली में धारण करें।
3- नाम- आदर्श तिवारी
जन्म तिथि- 28 अक्टूबर सन् 1996
जन्म समय- सांय 6ः20 मि0
जन्म स्थान- सागर, मध्य प्रदेश।
सवाल- मैं 2 वर्ष से काफी मेहनत करने के बावजूद भी शिक्षा में असफल हो रहा हॅू। कृपया कोई उपाय बतायें मैं बहुत परेशान हूॅ।
जवाब- आदर्श जी, आपका जन्म मेष लग्न में हुआ है। लग्नेश व पंचमेश मंगल पंचम भाव में बैठा है। शिक्षा का कारक गुरू आपकी कुण्डली में काफी कमजोर स्थिति में है। आपकी पढ़ाई खरगोज की चाल जैसी है। पढ़ाई में निरन्तरता बनाने रखने से ही लाभ होगा। बुध भी आपकी कुण्डली में कमजोर है, इसलिए लिखते वक्त आपसे से गल्तियाॅ बुहत होती है। फरवरी 2015 से आपकी शिक्षा में कुछ सुधार होगा।
उपाय- साढ़े 12 रत्ती का पन्ना चाॅदी की अॅगूठी में बनवाकर कनिष्ठका अॅगुली में दिन बुधवार को शुद्ध करके धारण करें। गणेश स्त्रोत का पाठ किया करें।
4- नाम- नितिन मेहता
जन्म तिथि- 20 अक्टूबर सन् 1986
जन्म समय- रात्रि 12ः26 मि0
जन्म स्थान- कुरूक्षेत्र, हरियाणा।
सवाल- मेरा सवाल है कि क्या मेरी किस्मत में सरकारी नौकरी है ?
जवाब- नितिन जी, आपकी कुण्डली में नौकरी का कारक सूर्य नीच का है और कमजोर भी है। आप अत्यधिक कल्पनाशील व परिवर्तनशील विचारों के धनी है। आप नारियल की तरह उपर से कठोर और अन्दर से बेहद कोमल होंगे। मंगल आपकी कुण्डली में उच्च का होकर सप्तम भाव में बैठा है। यदि आप मेहनत से लगे रहेंगे तो सरकारी नौकरी मिलने के चाॅस है।
उपाय- आप साढ़े 10 रत्ती का माणिक्य ताॅबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन रविवार को शुद्ध करके अनामिका अॅगुली में धारण करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।












Click it and Unblock the Notifications