कुंडली के अनुसार एनडीए में है लालू यादव का भविष्य

वर्तमान में लालू की जन्मत्री में शुक्र की महादशा में चन्द्र का अन्तर एंव शुक्र का ही प्रत्यन्तर चल रहा है। शुक्र तृतीय भाव एंव दशम का मालिक होकर सूर्य व राहु के साथ दशम खाने में संग्रस्थ है। चन्द्र 12 वें भाव का मालिक होकर सातवें भाव में अपनी शत्रु राशि में सिथत है। जिस कारण लालू के दल में विखण्डन की सिथतियां उत्पन्न हो रही है।
चन्द्र का अन्तर 27 जून तक चलेगा। यह समय लालू यादव के लिए काफी झंझावत भरा साबित होगा। हलांकि 04 मार्च से सूर्य की प्रति-प्रति अन्तर शुरू होने वाला है। सूर्य राजनीति का कारक होकर राज्य भाव पर कब्जा जमाये हुये है। इसलिए मार्च से लालू के दल में मजबूती आयेगी और नये प्रयोगों से पार्टी में जान आने के संकेत हैं। कुछ अपने पराये होगें तो कुछ पराये अपने भी होगें, लेकिन राजनीति में खतरा बरकरार रहेगा।
पढ़ें- कुंडली ने भी कहा कि मोदी ही बनेंगे देश के पीएम
लालू अपने राजनैतिक भविष्य को खतरे देख बड़े फैसले ले सकते हैं। इसलिए वक्त की नजाकत को पहचान कर लालू लोकसभा चुनाव के बाद एनडीए में शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications