आप का Bday शुक्रवार को तो नहीं.. हां तो ..Must Click
जैसा कि आपको पता है कि जिस तरह से नंबरों के आंकड़ों का आपके जीवन पर प्रभाव पड़ता है ठीक उसी तरह से दिनों का भी असर आपके जीवन और व्यक्तित्व पर होता है तभी तो अक्सर लोग कहते हैं कि बच्चे का जन्म इस दिन कराओ, इस दिन नहीं।

इस बारे में बात करते हुए प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरी जैन ने कहा कि अक्सर हमारे पास लोग आते हैं कि मैडम अगर आप को मेरी बीवी का ऑप्रेशन करना है तो आप इस दिन कर दो क्योंकि पंडित जी के हिसाब से होने वाले बच्चे के यह दिन शुभ है।
इसलिए आज हम आपको बतायेंगे कि दिनों का असर आपके जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है।
अंक ज्योतिष श्रीमति ज्योतिमा शर्मा ने हमें निम्नलिखित गुण बताये जो कि शुक्रवार को जन्में व्यक्ति में होते है।
1. शुक्रवार को जन्में व्यक्ति दिल,दिमाग और शरीर से काफी खूबसूरत होते हैं।
2. आप लोगों अक्सर क्रियेटिव फील्ड में देखे जाते हैं।
3. आपको संगीत, फिल्म, मीडिया, खेल वाली चीजें आकर्षित करती हैं।
4. आप मधुर बोलते हैं और मोहक मुस्कान के मालिक होते हैं।
5. आप काफी भावक होते हैं जिसके कारण आपको कभी-कभी दुखी भी होना पड़ता है।
6. आप अगर पुरूष हैं तो आप महिलाओं में और अगर आप महिला हैं तो आप पुरूषों में काफी लोकप्रिय होते हैं।
7. आप अपने रिलेशन को लेकर काफी सजग रहते है लेकिन कभी-कभी यह सजगता ही रिश्तों पर भारी पड़ जाती है।
8. आपके बहुत सारे दोस्त होते हैं लेकिन सच्चे मित्र कम।
9. आपक गुस्सा कम ही आता है लेकिन जब आता है ना सामने वाले की खैर नहीं।
10. आपकी अच्छाईयां ही आपके लिए बुराईयां बन जाती हैं।
11. आपके पास धन की कमी नहीं होती हैं लेकिन आप सेविंग नहीं कर पाते हैं।
12. आपको हर चीज में सपलता काफी देर से मिलती हैं लेकिन जब भी मिलती हैं स्थायी रूप से मिलती है, दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि आप मेहनती होते हैं और संघर्ष करना जानते हैं।
Note: शनिवार को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications