Exit Poll कुछ भी कहें, पर ज्योतिष बोले कोई महिला होगी महाराष्ट्र की सीएम
[पं. अनुज के शुक्ल] महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के परिणाम देखने के बाद आप सभी को अंदाजा हो गया होगा कि राज्य में भाजपा की सरकार ही बननी है। ऐसे में अगर हम ज्योतिषीय आंकलन के बाद अगर इसी बात की भविष्यवाणी करते तो आप कहते, इसमें कौन सी बड़ी बात है यह तो एग्जिट पोल ने कह ही दिया है.... लिहाजा हम आपको बतायेंगे कि सितारे और ग्रह नक्षत्र एग्जिट पोल के परिणामों को कितना मजबूत कर सकते हैं या फिर कितने कमजोर। और सबसे खास बात यह है कि ज्योतिषीय आंकलन के अनुसार महाराष्ट्र में अगली मुख्यमंत्री एक महिला के होने की प्रबल संभावना है।
महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव से पूर्व भाजपा, शिवसेना और कांग्रेस व एनसीपी का वर्षो पुराना गठबन्धन टटूने से महाराष्ट्र की राजीनीति में एक हलचल सी मची हुयी हुयी है। हर गली मोहल्ले वा नुक्कड़ की पान की गुमटियों पर बस एक ही चर्चा चल रही होगी कि पंचकोणीय मुकाबले में कौन सी पार्टी विजय प्राप्त करेगी।
पीएम नरेन्द्र मोदी जी गुजरात चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव हो या विदेशी दौरा हर जगह वन मैन अर्मी की भूमिका में ही नजर आयें है। इसलिए महाराष्ट्र चुनाव में सबसे बड़ी साख का दांव मोदी का लगा है। महाराष्ट्र में पांच पार्टियां चुनाव मैदान में है। भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी और नौ निर्माण सेना। भाजपा की नाम राशि धनु है, शिवसेना की नाम राशि कुम्भ है, कांग्रेस की नाम राशि मिथुन है, एनसीपी की नाम राशि वृश्चिक है और नव निर्माण सेना की नाम राशि भी वृश्चिक है।
ग्रहों के बीच फंसी सभी पार्टियां
महाराष्ट्र की नाम राशि सिंह है। लग्न का स्वामी सूर्य नीच शुक्र व राहु के साथ दूसरे भाव में संग्रस्थ है। दूसरा भाव वाणी का कारक होता है जिस कारण महाराष्ट्र में राजनैतिक पार्टियां एक-दूसरे पर तीखे कटाक्ष कर रही है। भाग्येश और चुतर्थे मंगल अपनी वृश्चिक राशि में होकर चतुर्थ स्थान पर बैठा है जिसकी सप्तम दृष्टि राज्य भाव पर पड़ रही है। मोदी व नवनिर्माण सेना इन दोनों की राशि वृश्चिक है। राज्य के संकेतक भाव दशम में स्त्री कारक ग्रह शुक्र की वृष राशि है।
अतः महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा उभरेगी और भाजपा, शिवसेना और नवनिर्माण सेना यानी मनसे के संग मिलकर सरकार बनायेगी। किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहें है। राज्य भाव में स्त्री कारक ग्रह शुक्र की वृष राशि है और वर्तमान में शुक्र नीच का होकर कन्या राशि में गोचर कर रहा है। कन्या राशि का स्वामी बुध भी स्त्री कारक ग्रह है, जिस कारण महाराष्ट्र की अगली मुख्यमन्त्री कोई महिला हो सकती है।













Click it and Unblock the Notifications