जरूर जानिए: जीवन की कठिन समस्याओं के आसान उपाय

जीवन और समस्याओं का चोली दामन का साथ। सच माने तो जीवन का दूसरा नाम समस्या है। जब सारे काम समय पर होते रहते है तो हमें लगता है कि सबकुछ मेरे प्रयास से हो रहा है, किन्तु जैसे ही हमें असफलतायें चारों ओर से घेर लेती है। तब मन में ख्याल आता है मैं तो सिर्फ एक कटपुतली हॅू जिसे नचाने वाला तो कोई और है।

सभी के जीवन में विभिन्न प्रकार की समस्यायें साथ-2 चलती है। यह समस्यायें वैसे तो दैनिक कार्यो को भी प्रभावित करती रहती है। लेकिन कभी-2 व्यक्ति इन समस्यायें के चक्रव्यूह में फॅस जाता है जिसकी वजह से जिंदगी उन्हें काफी गंभीर और जटिल लगने लगती है जिसके चलते इंसान आत्मघाती कदम भी उठा लेता है। हाल ही में हुई घटनाएं इसका साक्षात उदाहरण हैं।

लेकिन विपरीत हालात में भी इंसान को उम्मीद का दामन नहीं छोड़ना चाहिए, हालांकि यह बात कहना जितना आसान है उससे कहीं ज्यादा उसका पालन करना मुश्किल लेकिन आपको हम बता दें कि आप अपनी जटिल समस्याओं को सामान्य उपायों के द्वारा दूर कर सकते है। इन उपायें के लिए किसी विशेष प्रबन्ध आदि की आवश्यकता नहीं होती है। सामान्य साधनों और वस्तुओं के द्वारा ये उपाय किये जा सकते है।

यह उपाय सामान्य तो जरूर है, लेकिन अत्यन्त उपयोगी एंव लाभकारी प्रतीत होते है।

पुत्र की कामना

पुत्र की कामना

कन्या जन्म के पश्चात पुत्र की कामना करने वाले लोग कन्या के नामकरण वाले दिन उस कन्या के चरण स्पर्श करते हुये पुत्र जन्म की प्रार्थना करें एंव पूरा परिवार उस दिन जलेबी व खीर का प्रसाद वितरण करें एंव ग्रहण करें।

स्वास्थ्य लाभ

स्वास्थ्य लाभ

यदि कोई व्यक्ति लम्बे समय से रोग ग्रस्त है और दवाई करने के बावजूद भी स्वास्थ्य लाभ नहीं पा रहा है। ऐसे व्यक्ति के तकिये के नीचे सहदोई या पीपल की जड़ रखने से स्वास्थ्य लाभ शीघ्र होने लगता है।

धन की चाह

धन की चाह

यदि आप धन की चाह रखते है तो दक्षिण दिशा या पश्चिम दिशा की ओर सिर करके सोंये। ज्ञान वृद्धि के लिए पूर्व दिशा की ओर सिर करके सोना बेहतर होगा।

भंडार भरा रहे

भंडार भरा रहे

जिस घर में कोई बड़े सामारोह का भोजन बन रहा हो तो उस भण्डार घर में कोयला तथा घर के मन्दिर में सभी बने भोज्य पदार्थ की थाली रखने से भोजन की कमी नहीं रहती है।

घर में बरक्कत

घर में बरक्कत

घर के मुखिया को कभी भी घर खाली हाथ नहीं आना चाहिए। कुछ न कुछ अवश्य लेकर आना चाहिए। इससे घर में बरक्कत व आपसी प्रेम बना रहता है।

भाग्य की मेहरबानी

भाग्य की मेहरबानी

घर में सभी घडि़यां चालू हालत में रहनी चाहिए। घड़ी के रूकने से वहां रहने वालों का भाग्य भी रूक जाता है।

लक्ष्मी का वास

लक्ष्मी का वास

वर्ष में एक बार किसी भी अमावस्या को खीर व जटा नारियल लेकर पूरे घर में घूमकर मुख्यद्वार पर नारियल तोड़कर एंव खीर को कुत्ते को खिला देना चाएि। इस उपाय को करने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है।

पीड़ा से मुक्ति

पीड़ा से मुक्ति

मृत्यु तुल्य पीड़ा से मुक्ति के लिए जौ के आटे में काले तिल व सरसों का तेल मिलाकर मोटी सी रोटी बनाकर रोगी के उपर से 7 बार उतार किसी भैंस या गाय को खिला देंने से संकट टल जाता है।

बुद्धि व ज्ञान की प्राप्ती

बुद्धि व ज्ञान की प्राप्ती

विद्यार्थी वर्ग को बुद्धि व ज्ञान प्राप्त करने के लिए मंगलवार या शनिवार को सुन्दर का काण्ड का पाठ करना चाहिए।

मां सरस्वती की कृपा

मां सरस्वती की कृपा

जिस बालक का पढ़ने में मन नहीं लगता हो उसे प्रत्येक रविवार को सूर्य पूजन एंव बिना नमक का भोजन करना चाहिए। तत्पश्चात लाल वस्तु के साथ गुड़ व माचिस दान करने से मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+