कुंडली कहती है कि सफल होगी माधुरी की तीसरी पारी

एक खूबसूरत व्यक्तित्व, नाट्य कला की बेजोड़ मिशाल और ह्रदय को स्पर्श करने वाली मुस्कान की मालकिन माधुरी की मद्मोहक मुस्कान रूपी वायरस ने अमेरिका के एक हार्ट विशेषज्ञ डाक्टर के ह्रदय को ऐसा घायल किया कि उसे इलाज के लिए भारत आना पड़ा।

फिल्मी दुनिया की एक बेहतरीन अदाकारा माधुरी दीक्षित ने अपने 45 बसन्त पूरे करके 46 वें बसन्त में प्रवेश किया है, फिलहाल माधुरी तीसरी बार फिल्मों में वापसी का आगाज कर चुकी है। ऐसे में यह कौतुहल के प्रश्न है कि

1- क्या माधुरी अपनी तीसरी पारी में सफल होगी?
2- छोटे पर्दे पर शुरू होने वाला एपिसोड 'झलक दिखला जा' क्या माधुरी की लोकप्रियता में वृद्धि करायेगा?
3- माधुरी की आने वाली दो फिल्में डेढ़ इश्किया और गुलाब गैंग क्या बाक्स ऑफिस पर धमाल मचा पायेंगी ?
4- माधुरी का वैवाहिक व पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा?
5- क्या माधुरी अपनी एक्टिंग के दम पर कोई पुरस्कार पा सकेंगी ? इन सभी सवालों के जवाब मैं आपको माधुरी की जन्मतालिका के ज्योतिषचीय अवलोकन के आधार पर बताने का प्रयास कर रहा हूं।

माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई सन् 1967 ई0 को मुम्बई में सांय काल 6:15 मि0 पर हुआ था। माधुरी की जन्म लग्न तुला राशि है, तुला का स्वामी एंव कला का संकेतक शुक्र भाग्य भाव पर कब्जा जमाये हुये है। जो उनकी अद्भुत कला प्रतिभा का संकेत करता है।

अद्भुत कला प्रतिभा का संकेत

अद्भुत कला प्रतिभा का संकेत

वर्तमान में शुक्र की महादशा में गुरू का अन्तर चल रहा है, जो अगस्त 2014 तक चलेगा। शुक्र लग्नेश व अष्टमेश होकर भाग्य के खाने में बैठा है तथा महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक गुरू छठें एंव पराक्रम भाव का प्रतिनिधित्व कर रहा है। अतः माधुरी की तीसरी फिल्मी पारी कठोर निर्णय, विरोधियों का परास्त होना एंव कठिन परिश्रम, के आधार पर उतार-चढ़ाव वाली बनी रहेगी।

लोकप्रियता में खासा वृद्धि

लोकप्रियता में खासा वृद्धि

अप्रैल से लेकर सितम्बर तक शुक्र का प्रत्यन्तर रहेगा। इस दौरान छोटे पर्दे के एपिसोड ''झलक दिखला जा'' में माधुरी के जजमेन्टों की तारीफ होगी एंव लोकप्रियता में खासा वृद्धि होगी।

डेढ़ इश्किया जबरदस्त हिट होगी

डेढ़ इश्किया जबरदस्त हिट होगी

माधुरी की जल्द आने वाली फिल्में डेढ़ इश्किया और गुलाब गैंग है। अंक ज्योतिष के अनुसार डेढ़ इश्किया का नामाक अंक 9 है तथा माधुरी का जन्म 15 मई को हुआ है जिसका मूलांक 6 है।

अतः फिल्म डेढ़ इश्किया जबरदस्त हिट होगी, माधुरी के डांस की तारीफ होगी और माधुरी की तीसरी पारी की सफलतम सीढ़ी साबित होगी यह फिल्म।

गुलाब गैंग फिल्म का नामाक अंक 1 है, जो सूर्य का अंक है। सूर्य और शुक्र की आपस में शुत्रुता है, जिस कारण गुलाब गैंग में माधुरी के अभिनय की तारीफ तो हो सकती है किन्तु फिल्म औसत बिजनेस ही कर पायेगी।

जीवन साथी से आपसी तालमेल रहेगा

जीवन साथी से आपसी तालमेल रहेगा

शुक्र और गुरू के सामंजस्य से माधुरी का वैवाहिक और पारिवारिक जीवन की गाड़ी अपनी रप्तार से चलती रहेगी एंव जीवन साथी से आपसी तालमेल भी बनी रहेगा।

बेस्ट एक्टर का अवार्ड

बेस्ट एक्टर का अवार्ड

उर्जा और प्रसद्धि का कारक सूर्य की प्रत्यन्तर दशा सितम्बर से लेकर नवम्बर 2013 तक चलेगी। इस दौरान नये-2 प्रोजक्टो के प्रस्ताव आयेंगे एंव लाभ होगा।

नवम्बर से लेकर फरवरी 2014 तक चन्द्र का प्रत्यन्तर चलेगा। चन्द्र दसवें खाने में गुरू के साथ स्थित होकर गजकसरी योग का निमार्ण कर रहा है। अतः माधुरी को इस समय में बेस्ट एक्टर का या कोई अन्य एवार्ड मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+