चुनौती पसंद होते हैं 29 अक्टूबर को जन्में लोग
तो सुनिए.. 29 अक्टूबर यानी 2+9= 11 यानी कि 1+1=2 मतलब कि मुलांक 2, वैसे तो मूलांक 2 वाले कोमल हृद्य वाले होते हैं लेकिन 29 अक्टूबर को पैदा होने वाले लोग दिल से तो काफी कोमल होते हैं लेकिन इनका व्यवहार कोमल नहीं होता है। चुनौतियों को पसंद करने वाले यह लोग गुस्सा आने पर किसी का लिहाज नहीं करते हैं। इन लोगों के दोस्त कम होते हैं, यह कम लेकिन लंबे रिश्ते पर यकीन करते हैं।
इनके लिए इनके सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं होता है इसलिए यह हालात से समझौता नहीं करते हैं। अपने रिश्तों को, दोस्ती को और काम को लेकर हद से ज्यादा गंभीर होते हैं। दिमाग से काफी तेज इन लोगों को पैसा कमाने और आगे बढ़ने का जूनून होता है और यह अपने जूनून में काफी हद तक कामयाब भी होते हैं।
इसलिए अगर आप लोगों को 29 अक्टूबर को जन्में लोगों के लिए गिफ्ट खरीदना है तो आप कोई ऐसी चीज इन्हें दीजिये जो ज्ञान का विकास करती हो या फिर सुंदर हो क्योंकि ऐसे लोग सुंदरता प्रेमी हो। इसलिए आप इनके लिए किताबें, कपड़े, शो पीस, पेटिंग इत्यादि खरीद सकते हैं।
30 अक्टूबर को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications