बातों के धनी होते हैं 19 अक्टूबर को जन्में लोग

अगर आज आपके किसी खास दोस्त. करीब या अपने का जन्मदिन है और आप उसे सरप्राइज गिफ्ट देना चाहते हैं लेकिन आप मुश्किल में है कि आप उसके लिए क्या खरीदें क्योंकि आप उसकी पसंद-नापसंद से वाकिफ नहीं है तो आप चिंता मत कीजिये। हम आपकी मुश्किल दूर कर देते हैं। हम बताते हैं कि 19 अक्टूबर को जन्में व्यक्ति का स्वभाव कैसे होता है और वो किन चीजों में रूचि रखता है।

तो सुनिए.. 19 अक्टूबर यानी 1+9= 10 यानी 1+0=1 मतलब कि मूलांक 1 और मुलांक 1 वाले लोग बातों के धनी होते हैं, इस नंबर वाले लोग स्पष्ट वक्ता और निडर सवभाव के होते हैं। ऐसे लोग किसी की सुनते नहीं हैं इसलिए इन्हें लोग जिद्दी भी कहते हैं। ये अपने तर्कों से हर किसी की बोलती बंद करा देते हैं इसलिए इस नंबर के लोग अक्सर आपको वकालत, राजनीती या मीडिया में दिखायी देते हैं। इन्हें गुस्सा भी बहुत आता है लेकिन वो काफी समय तक रहता नहीं है।

ये जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। वैसे लुक के मामले में ये काफी आकर्षक और प्रभावशाली होते हैं। इन्हें किसी का दवाब अच्छा नहीं लगता है, ये अपने फैसले स्वयं लेते हैं, हां इनमें एक चीज और खास होती है और वो ये कि इनके पास धैर्य नाम की चीज नहीं होती। लेकिन ये जिसे भी प्यार करते हैं उसे दिल की गहराई से चाहते हैं और उसके लिए ये कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं।

आप इन्हें प्यार के जरिये ही जीत सकते हैं इसलिए इन्हें बहुत सारे प्यार के साथ छोटी से छोटी गिफ्ट भी देंगे तो यह उसे सर-आखों पर बिठाकर रखेंगे। वैसे इस नंबर वाले लोग खाने के शौकिन होते हैं इसलिए आज आप इन्हें अपने हाथ से कोई डिश बनाकर खिला सकते हैं निसंदेह आपके प्रति इनका प्यार दोगुना हो जायेगा।

20 अक्टूबर को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए गुरूवार का इंतजार कीजिये और इस पेज का अपना बुकमार्क बना लीजिये ताकी आप जरूरत के हिसाब से इस पेज को रीफ्रेश करने पर अपन मनचाहे अंकों के बारे में जान सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+