आकर्षक होते हैं 16 नवंबर को जन्में लोग
तो सुनिए..16 नवंबर यानी 1+6= 7 यानी कि मुलांक 7 वाला व्यक्ति खुले विचारों वाला होता है, अपनी बात स्पष्ट रूप से कहने की वजह से कहीं-कहीं तो यह सराहे जाते हैं तो कहीं-कहीं काफी आलोचनाओं के शिकार भी हो जाते हैं। मूलांक 7 वालों का किसी भी चीज से बहुत जल्द मन भर जाता है जिसके चलते इन्हें संभालना काफी मु्श्किल भरा हो सकता है।
अपनी बातों को खुलकर कहते जरूर हैं लेकिन इन्हें अपनी भावनाएं व्यक्त करना नहीं आता है। इनकी क्रियेटिव चीजों में रूचि होती है। इन्हें लीक से हटकर चीजों का शौक होता है, इस मूलांक के पुरूषों में खेल में रूचि देखी जाती है इसलिए यह वह खेल पसंद करते हैं जिनसे शारीरिक विकास होता है, यह अच्छे घुड़सवार, फुटबॉलर हो सकते हैं इसलिए अगर आपको मित्र या करीबी पुरूष हो तो आप उसे इन सारे खेलों से सबंधित चीजें दे सकते हैं।
यह आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं, इनका साथ लोगों को पसंद आता है, यह अपने हर रिश्ते बड़ी ईमानदारी से निभाते हैं। यह अच्छे दोस्त और बेहतरीन लाइफ पार्टनर साबित होते हैं।
17 नवंबर को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।