इन ज्योतिष उपायों से पाइये संतान सुख

कहते हैं कोई भी दापंत्य जीवन तभी सफल होता है जब इस संबंध से कोई संतान जन्म लेती है। लेकिन कभी-कभी किन्ही कारणवश संतान के जन्म लेने में रूकावटें आती हैं जिनके कारण किसी का आंगन सूना रह जाता है। आम तौर पर ऐसी परेशानियां स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आती हैं लेकिन कभी-कभी पति-पत्नी दोनों के स्वस्थ होने के बावजूद घर मे बच्चे की कमी रहती है जिसके पीछे ग्रहों की दशा का ठीक नहीं होना बताया जाता है जिसे कि आप ज्योतिष के माध्यम से दूर कर सकते हैं।

अगर ज्योतिष विद्या पर ध्यान दें तो संतान सुख ना मिलने के निम्न कारण हो सकते हैं।

1. स्त्री के पंचम भाव का स्वामी सप्तम में होता है तो नारी मां नहीं बन पाती है।
2. स्त्री के सप्तम में शत्रु राशि हो तो तो नारी मां नहीं बन पाती है।
3. स्त्री के पंचम भाव में राहु हो तो भी संतान पैदा नहीं होती।
4. उसी तरह सप्तम भाव में सूर्य या शनि नीचे होते हैं तो संतान सुख नहीं मिलता है।

अगर कुंडली में ऐसी परेशानियां सामने आये तो निम्न उपाय करने चाहिए-

श्रीकृष्ण की पूजा

श्रीकृष्ण की पूजा

पति-पत्नी दोनों को भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए और सुबह शाम गणेश जी के सामने देशी घी का दीपक जला कर 'ऊं क्लीं देवकी सूत गोविंदो वासुदेव जगतपते देहि मे, तनयं कृष्ण त्वामहम् शरणंगता: क्लीं ऊं।।' का जाप करना चाहिए।

गुरूवार का व्रत

गुरूवार का व्रत

2. पति-पत्नी दोनों को 21 गुरूवार का व्रत करना चाहिए और केले के पेड़ मे जल चढ़ाना चाहिए। गुरु मजबूत होने की वजह से नकारात्‍मक दृष्टि डालने वाले ग्रहों का असर कम हो जाता है।

प्रदोष का व्रत

प्रदोष का व्रत

3. संतान सुख से वंचित नारी को 11 प्रदोष का व्रत भी करना चाहिए। प्रदोष के व्रत से ग्रहों की नकारात्‍मक शक्ति कम होती है।

गरीबों को भोजन

गरीबों को भोजन

4. हर सोमवार को गरीबों को भोजन करायें। इसमें कोई शक नहीं कि गरीबों की दुआएं हमेशा लगती हैं। यह उपाय हर धर्म में लागू होता है।

पीपल का पेड़

पीपल का पेड़

5. घर में आम, आंवले और पीपल का पेड़ लगाये। आम, आंवले और पीपल के पेड़ जितने ज्‍यादा फलेंगे आपका गुरु मजबूत होता है। और सबसे शक्तिशाली ग्रह होने की वजह से आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

दूध का सेवन

दूध का सेवन

6. सुबह-शाम दूध का सेवन करें। इसे शरीर स्‍वस्‍थ्‍य होने के साथ-साथ आपके ग्रह अनुकूल होते हैं।

गोपाल सहस्रनाम

गोपाल सहस्रनाम

7. गोपाल सहस्रनाम का पाठ करें। इस पाठके नियमित रूप से करने पर संतान प्राप्ति होती है।

हरिवंश पुराण

हरिवंश पुराण

8. हरिवंश पुराण का पाठ करें। यह पुरणा विशेष तौर पर संतान प्राप्ति के लिये बनाया गया है।

गुप्त दान दें

गुप्त दान दें

9. किसी अनाथालय में गुप्त दान दें। इसमें कोई शक नहीं कि गरीबों की दुआएं हमेशा लगती हैं। यह उपाय हर धर्म में लागू होता है।

वस्‍त्र दान

वस्‍त्र दान

10. शनिवार को गरीब को वस्त्र बांटे। वस्‍त्र दान करने से शनि भगवान सबसे ज्‍यादा खुश होते हैं। इससे कई सारे कष्‍ट स्‍वत: दूर हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+