ज्‍योतिष बोले अभी और पड़ेगी असहनीय गर्मी

रायपुर। उत्‍तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान 47 डिग्री तक छू रहा है। दिल्‍ली, हरियाणा से लेकर छत्‍तीसगढ़, झारखंड तक भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। ऐसे में ज्योतिषि की भविष्‍यवाणी है कि अभी असहनीय गर्मी तो पड़ना बाकी है। ज्‍योतिषीय गणना के अनुसार, शनिवार सुबह से ही सूर्य पर रोहणी नक्षत्र की दृष्टि पड़ रही है और सुबह करीब पौने आठ बजे से नवतपा योग भी शुरू हो गया है। गृह नक्षत्रों के बारे में जानकार लोगों का साफ कहना है कि दो जून तक जारी रहने वाले नवतपा योग के कारण असहनीय गर्मी, आंधी और बारिश की संभावना है।

बेमेतरा के ज्‍योतिष पंडित सुखनंदन लाल शास्त्री के अनुसार, जैसे ही मई का महीना शुरू हुआ है, मौसम में असमानता आने लगी है। ज्योतिषीय गणना कहती है कि भौगोलिक मौसम पर ग्रहों व नक्षत्रों का विशिष्ट प्रभाव रहता है। ग्रहों व नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन ही मौसम परिवर्तन का मूल कारण है। शनिवार की सुबह 07:43:18 बजे से सूर्य पर रोहणी नक्षत्र की दृष्टि पड़ने लगी है। अब दो जून तक सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ने के कारण देश में इस दौरान असहनीय गर्मी व गंभीर तपन, आंधी व वर्षा होने के योग बन रहे हैं।

धमतरी के ज्योतिषाचार्य पंडित अजय शर्मा ने वीएनएस को बताया कि देश पर प्राकृतिक आपदा का योग 18 मई से अगस्त तक पड़ रहा है। ग्रहों की स्थिति के आकलन से पता चलता है कि 18 मई से अगस्त तक समूचे देश में अत्याधिक गर्मी, भयंकर तूफान व वर्षा के योग हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में जन व धन की क्षति, यात्रा दुर्घटना, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आग के प्रकोप का योग बना रहेगा। मौसम प्रतिकूलता के साथ-साथ राजनीतिक स्थिति में भी उठापटक के योग हैं। इस स्थिति का देश-प्रदेश की राजनीति पर भी पर्याप्त असर पड़ने की संभावना है। देश के पूर्व, पश्चिम व दक्षिण में प्राकृतिक आपदा का भी योग है। जून से अगस्त तक प्राकृतिक प्रकोप की आशंका रहेगी। नवतपा की ग्रह स्थिति से भारतीय उद्योग व व्यापार जगत में शुभ-लाभ एवं समृद्धि की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+