वैलेंटाइन डे पर आपका लव होरोस्‍कोप

Valentine's Day
प्‍यार का इजहार करने के बनाये गये वैलेंटाइन्‍स डे पर लोग एक दूसरे को तोहफे देते हैं। कहीं दिल जुड़ते हैं तो कहीं दिल टूटते हैं। कोई अपने प्‍यार का इजहार करता है तो कोई इकरार। चलिये जानते हैं कि इस दिन आपके सितारे आपसे क्‍या कह रहे हैं। लखनऊ के ज्‍योतिष रामजी मिश्र बता रहे हैं आज के दिन आपका लव होरोस्‍कोप।

ग्रह-नक्षत्र: दोपहर 12 बजे से शाम के आठ बजे के बीच शॉपिंग करने से बचें। इस दौरान चंद्र वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेगा।

मेष: इस साल वैलेंटाइन डे के दिन आपका दिल टूट सकता है। गलत फहमियों की वजह से दोस्‍त से झगड़ा हो सकता है। हो सके तो अपने दोस्‍त की गलतियों को माफ करें। शाम तक सब ठीक हो जायेगा।

वृषभ: अपने लाइफपार्टनर या प्रेमी/प्रेमिका के साथ जिरह करना ठीक नहीं है। आप माहौल आपके विपरीत जा सकता है। आपको निराशा मिल सकती है। लेकिन हां आपको उनसे यह पूछा होगा कि वो क्‍या चाहते हैं।

मिथुन: आज आपका प्‍यार आपसे नाराज हो सकता है। किसी गलत फहमी या दोस्‍त द्वारा कही किसी बात की वजह से आप दोनों में झगड़ा हो सकता है। कोई तीसरा व्‍यक्ति आपके जीवन में घुसने के प्रयास करेगा।

कर्क: यदि आप लंबी ड्राइव का प्‍लान बना चुके हैं, तो थोड़ा रुकें। ज्‍यादा मौज-मस्‍ती आपको भारी पड़ सकती है। आप किसी से जरूरत से ज्‍यादा उम्‍मीद मत करें। लंबे रोमांस का प्‍लान आपको भारी पड़ सकता है।

सिंह: खुद पर काबू रखें, बिना सोचे समझे अपने प्‍यार का इजहार मत करें। आपको निराशा मिल सकती है। प्‍यार के मामले में भाग्‍य आपके साथ है, लेकिन सामने वाला इसे समझ नहीं पायेगा। बेहतर होगा आप फूल के साथ एक चॉकलेट भी उपहार में दें।

कन्‍या: प्‍यार में बहकर आज कोई बड़ा वादा मत करें। क्‍योंकि आने वाले समय में आप इतने ज्‍यादा व्‍यस्‍त हो जायेंगे कि अपना वादा भूल सकते हैं। हालांकि आज का दिन काफी अच्‍छा रहेगा। जिंदगी में एक बड़ा बदलाव देखेंगे।

तुला: आज आप अपनी व्‍यस्‍तता की वजह से वैलेंटाइन डे अच्‍छी तरह सेलेब्रेट नहीं कर पायेंगे। आपके प्‍यार का दिल भी टूट जायेगा। खैर आपको उसे यह बात समझानी होगी। अगर आपके दिल में कुछ भी चल रहा है, तो उसे बयां जरूर करें।

वृश्चिक: आज आप किसी बात को लेकर जरूरत से ज्‍यादा भावुक हो सकते हैं। लेकिन ध्‍यान रहे भावनाओं में बहकर कुछ गलत निर्णय मत ले लीजियेगा और न ही कोई गलत कदम उठायें।

धनु: वैलेंटाइन डे के दिन ऐसी परिस्थितियां बन जायेंगी कि आप न चाहते हुए भी अपने प्‍यार का इजहार कर बैठेंगे। लेकिन ध्‍यान रहे, प्‍यार किसी खेल का नाम नहीं है। जीवन में प्रेम के महत्‍व को समझना जरूरी है।

मकर: यदि आज आपको कोई कुछ कह दे तो उसे दिल पर मत लें, खास तौर से लड़कियां। आज लोग आपसे जरूरत से ज्‍यादा उम्‍मीद करेंगे, लेकिन यह आप पर निर्भर करेगा कि आप क्‍या निर्णय लेते हैं।

कुंभ: आज लोगों की नजर आप पर रहेगी। हो सकता है कोई आपका पीछा करे। इसलिए नहीं कि वो आपको नुकसान पहुंचाना चाहता है, बल्कि इसलिए कि वो आपके बारे में जानना चाहता है। यदि आप किसी से मिलने जा रहे हैं तो सावधान रहें।

मीन: रोमांस के मामले में आज का दिन बहुत अच्‍छा नहीं है। वैलेंटाइन डे के दिन आपको निराशा मिल सकती है। अपने प्‍यार से कुछ भी छिपायें नहीं और सामने वाले की बात को दबाने के प्रयास मत करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+