गुजरात चुनाव में सितारे भी नरेंद्र मोदी के साथ, जीत पक्‍की

देश-विदेश में विकास माडल के नाम से पहचान पाने वाले गुजरात में चुनावी संग्राम अपने चरम पर है। प्रत्येक राजनैतिक पार्टी अपने प्रलोभन भरे वादों का तिलिस्म खोल रही है। किन्तु जनमानस समय के साथ धीरे-धीरे समझदार होता दिख रहा है, चूंकि उसे सर्दी से बचने के लिए 100 उस का जहर नहीं, बल्कि दो जून की रोटी चाहिए। वैसे तो चुनाव से पूर्व प्रत्येक राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा करता है। यह कोई नयीं बात नहीं बल्कि पुरानी रीति है। किन्तु इस चुनाव में सितारों की चाल किसके अनुकूल रहेगी। यह जानना दिलचस्प होगा।

वैसे तो चुनाव परिणाम समय के गर्भ में है, किन्तु फिर भी ग्रहों की चाल से यह बताने का एक छोटा सा प्रयास कर रहा हूं कि गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

Stars favours Narendra Modi, Astrologer predicts his win

कांग्रेस- कांग्रेस पार्टी की मिथुन राशि है, जो एक द्विस्वभाव राशि है एवं इसका स्वामी बुध ग्रह है। बुध वाणी और बौद्धिकता का प्रतिनिधित्व करता है, जिस कारण कांग्रेस की कथनी और करनी में निश्चित मत नहीं हो पाता है। वर्तमान में बुध शत्रु राशि वृश्चिक में भ्रमण कर रहा है। अतः दो दशकों से सत्ता से बेदखल कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

गुजरात परिवर्तन पार्टी के का प्रतिनिधित्व कर रहे केशुभाई पटेल की नाम राशि भी मिथुन है। कांग्रेस और केशूभाई पटेल दोनों की मिथुन राशि है। गुजरात चुनाव में केशुभाई फैक्टर कोई परिवर्तन तो नहीं कर पायेगा किन्तु स्वयं का राजनैतिक रूप से परास्त होना लगभग तय है।

क्‍या कह रहे हैं मोदी के सितारे

भाजपा- गुजरात में भाजपा का अस्तित्व नरेन्द्र मोदी के व्यापक व्यक्तित्व और कार्य करने की बेहतर शैली पर निर्भर है। मोदी की जन्म लग्न वृश्चिक है, जो एक स्थिर राशि है। मोदी जो निश्चय कर लेते, उस पर स्थिर एंव अटल रहते है। लक्ष्य निर्धारित कर लेने के पश्चात उन्हे उस लक्ष्य तक पहुंचने में कोई बाधा रोक नहीं पाती है। वृश्चिक राशि एक जल तत्व राशि है, जो आपकी उर्वर कल्पना शक्ति, तीव्र बुद्धिमता, दूरदर्शिता एंव गहन संवेदनशीलता की द्योतक है।

यह मोदी में उल्लेखनीय अन्तः प्रेरणा शक्ति व्यक्त करती है, जो इन्हे किसी विषय का सूक्ष्म परीक्षण एंव निरीक्षण तथा विशलेषण करने की क्षमता प्रदान करती है। लग्न में वृश्चिक का मंगल स्थित होकर रूचक महापुरूष योग का निर्माण कर रहा है, जिस कारण मोदी जी में साहस, स्वतंत्रता, उदारता, प्रतिकूल परिस्थतियों में धैर्य बनायें रखना एंव विरोधियों को निरूत्तर करने की प्रवृत्ति जैसे गुणों की उपस्थिति व्यक्त करता है।

वर्तमान में मोदी की जन्मपत्री में चन्द्र की महादशा में राहु का अन्तर तथा शनि का प्रत्यन्तर चल रहा है। चन्द्रमा भाग्येश होकर लग्न में नीच राशि में बैठाकर नीचभंग राजयोग का निर्माण कर रहा है। पंचम का राहु तीक्ष्ण बुद्धि के कारण विख्यात और कीर्ति दिलाता है। शनि तृतीयेश एंव चतुर्थेश होकर दशम भाव पर आधिपत्य जमाये हुये है। दशम भाव का शनि उच्च पद का संकेतक है। गोचर में शनि तुला राशि में उच्च का होकर भ्रमण कर रहा है, जो एक अच्छा संकेत है।

अंक ज्‍योतिष की गणित भी मोदी के साथ

विधान सभा के परिणाम घोषित होने की तारीख 20 दिसम्बर है। उस दिन क्षितिज पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। मोदी का जन्म अनुराधा नक्षत्र में हुआ है। तारा चक्र के अनुसार अनुराधा नक्षत्र से गिनने पर नौंवे नम्बर का नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद पड़ेगा। जो अतिमित्र नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। जिस कारण मोदी का पक्ष और अधिक मजबूत होगा।

अंक विज्ञान के अनुसार नरेन्द्र मोदी की जन्म तिथि 17-09-1950 का मूलांक 8, भाग्यांक 5 और नामांक 5 है। इन तीनों अंको में आपस में मैत्री सम्बन्ध है। परिणाम घोषित होने की तिथि 20 दिसम्बर के अंको का योग अंक 5 है, और वर्ष 2012 के अंको को जोड़ने पर भी अंक 5 आयेगा। इन सभी नियति के संकेतो को मिलाने पर परिणाम सामने आतें है। प्रथम- विकास के एजेन्डे को प्राथमिकता देने वाले मोदी की राजनीतिक सीढ़ी के शीर्ष पर पहुंचने की सम्भावित यात्रा में आने वाली बाधायें दूर होगी। दूसरा- नरेद्र मोदी लगभग 134 सीटें पाकर लगातार तीसरी बार गुजरात की बागडोर संभाल कर इतिहास रच सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+