राशि के अनुसार करें मां भगवती की स्तुति
नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा की स्तुति कर आप अपने जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। लखनऊ के ज्योतिष आचार्य अनुज के शुक्ल बता रहे हैं आप अपनी राशि के अनुसार कौन से मंत्र का उच्चारण करें।
मेष- ''ऐं क्लीं सौं''मन्त्र से एक माला का नित्य नौ दिनों तक जाप करने लाभ मिलेगा।
वृष- "ऐं क्लीं श्रीं" मन्त्र से एक माला का नित्य जाप करने से घर में सुख व समृद्धि बनी रहेगी।
मिथुन- "क्लीं ऐं सौं" मन्त्र से दो माला नित्य जाप करने से सर्वबाधाओं से मुक्ति मिलती है।
कर्क- "ऐं क्लीं श्रीं" मन्त्र से एक माला नित्य जाप करने से कार्यो में सफलता मिलेगी।
सिंह- "ह्रीं श्रीं सौं" मन्त्र से एक माला रोज जाप करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।
कन्या- "श्रीं ऐं सौं" मन्त्र से नित्य दो माला जाप करने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनी रहेगी।
तुला- "ह्रीं क्लीं श्रीं" मन्त्र से प्रतिदिन एक माला का जाप करने से धन में वृद्धि होगी।
वृश्चिक- "ऐं क्लीं सौं" मन्त्र से रोज एक माला जाप करने से घर में माॅगलिक कार्य सम्पन्न होंगे।
धनु- "ह्रीं क्लीं सौं" मन्त्र से नित्य नौ दिनों तक एक माला जाप करने से परिवार की प्रगति होगी।
मकर- "क्लीं ह्रीं श्रीं सौं" मन्त्र से प्रतिदिन दो माला जाप करने से सम्बन्धों में मधुरता आयेगी एंव धन में वृद्धि होगी।
कुम्भ- "ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं" मन्त्र से नित्य एक माला जाप करने से सन्तान का सुख मिलेगा एंव रूके हुये कार्य सम्पन्न होंगे।
मीन- "ह्रीं क्लीं सौं" मन्त्र से प्रतिदिन नौं दिनों तक एक माला जाप करने से मां भगवती प्रसन्न होकर सदा सहाय बनी रहती है।













Click it and Unblock the Notifications