12-12-12 का क्रेज: डिलेवरी के लिये महिलाएं करा रही है बुकिंग

12-12-12 तिथि का योग अब फिर से सौ साल बाद यानी 12 दिसंबर 2112 को बनेगा। वहीं ज्योतिषीय नजर से भी 12-12-12 को दुर्लभ दिन माना जा रहा है। ज्योतिषों की मानें तो इस दिन सिंह लग्न है और चंद्रमा वृश्चिक राशि में होगा। सिंह लग्न का स्वामी सूर्य है और वृश्चिक का स्वामी मंगल। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दोनों ही अग्नि तत्व राशि है। दोनों के बीच मित्रवत संबंध भी होता है इससे यह एक अच्छी स्थिति है।
वहीं अंक ज्योतिष के अनुसार 12 गुरु का अंक है क्योंकि 1 और 2 के योग से अंक 3 बनमा है और 3 को गुरु के प्रभाव क्षेत्र में माना जाता है। वैदिक ज्योतिष और अंक ज्योतिष दोनों को मिलाकर देखें तो इस दिन इस दिन चन्द्रमा वृश्चिक राशि में होगा जिसका स्वामी मंगल है। 12-12-12 को जोड़े तो 9 आता है। अंक 9 मंगल का स्वमी है यानी कि इस दिन का भाग्यांक 9 आयेगा। ज्योतिषों का मनना है कि इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति ओजस्वी और एक्टिव होंगे तथा अपनी कार्य क्षमता से अपनी किस्मत लिखने वाले होंगे।












Click it and Unblock the Notifications