20 जनवरी को खरीदारी का अच्छा मुहूर्त
अगर आप अपने घर, दफ्तर या अन्य कामों के लिए कोई बड़ी खरीदारी करना चाहते हैं तो 20 जनवरी को इसके लिए एक दुर्लभ योग आ रहा है।यह योग इतना दुर्लभ है कि इसे कई विद्वान पुष्यामृत योग भी कहते हैं। इस योग में खरीदारी आपके लिए बहुत शुभ है।
इस योग की एक खास बात यह भी है कि यह मकर संक्रांति के ठीक बाद बन रहा है। ऐसा योग करीब 95 साल पहले 1916 में बना था। ज्योतिषियों के मुताबिक इस मुहूर्त में खरीदारी से घर में लक्ष्मी का वास होगा, इस योग खरीदी गई वस्तुएं आपके लिए ज्यादा लाभकारी सिद्ध होंगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार ऐसा योग अब करीब 84 साल बाद आएगा।
गुरु पुष्य 20 जनवरी को सुबह 7.14 बजे से लेकर रात 9.19 बजे तक रहेगा। इस दौरान आप कभी भी खरीदारी कर सकते हैं।
अगर आप को भरोसा नहीं हो रहा है तो आप जरा अपने चारों ओर के विज्ञापनों पर नजर डालें जो चीख-चीख कर चिल्ला रहे हैं कि 20 तारीख को खरीदारी कराये चाहे वो मोबाइल कंपनी हो या फिर सोने-चांदी की दुकान। हर जगह बस बीस तारीख का शोर है, जिसके पीछ कारण सिर्फ पुष्यामृत योग है तो देर किस बात की चलिए सुर कर दीजिये सोचना कि क्या खरीदना है?













Click it and Unblock the Notifications