जानिए फेंगसुई की राशियां

चीनी ज्योतिष में दो परम्परायें प्राप्त होती है। प्रथम परम्परा भारतीय ज्योतिष के समान राशियों की संख्या 12 मानती है। और दूसरी परम्परा में लगभग 20 या 25 राशियों की कल्पना की गयी है। परन्तु दूसरी परम्परा बहुत अधिक पल्लवित नहीं है। भारतीय राशि चिन्ह नक्षत्रों के आकाशीय चित्रण के आधार पर निश्चित की गयी हैं जो आकाश में प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देती है, परन्तु चीनी राशि चिन्ह केवल दन्त कथाओं पर आधारित है। भारतीय ज्योतिष में प्रत्येक राशि का स्वामी कोई न कोई ग्रह है, परन्तु चीनी राशियों के चिन्हों का स्वामी कोई ग्रह नहीं है।
चीनी ज्योतिष में वर्णित 12 राशियां निम्न प्रकार से है- 1-मूषक, 2-वृषभ, 3-सिंह, 4-मार्जर, 5-डै्गन, 6-सर्प, 7-अश्व, 8-बकरी, 9-वानर, 10-मुर्गा, 11-श्वान, 12-वराह।
चीनी ज्योतिष में एक राशि वर्ष भर चलती है। यदि किसी को अपने वर्ष की राशि ज्ञात करनी हो,तो सारणी का सहारा लेना पड़ता है। चीनी वर्ष के अनुसार जो राशि वर्ष के आरम्भ में दिखाई देती है,वही राशि उस वर्ष की राशि मानी जीती है। इन राशियों के अतिरिक्त 60 वर्षो बाद एक वर्ष 'अग्नि अश्व" का वर्ष माना जाता है। इसमें जन्म लेने वाला अधिक शक्तिशाली, राजा, यशस्वी तथा प्रसिद्ध भाग्यवान होता है। अगले लेख में चीनी राशियों का विस्तृत वर्णन किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications