मूलांक 4 वाले होते हैं 'मस्त-मौला'

क्या आपको मालूम हैं कि नंबरों का आपके और हमारे जीवन पर काफी असर पड़ता है। नंबरों के हिसाब से व्यक्ति के स्वभाव और हाव-भाव में परिवर्तन होते हैं ,जिन्हें हम अंक ज्योतिष में मूलांक कहते हैं। जिन्हें जन्म के आधार पर 1 से लेकर 9 तक माना जाता है।

आज हम आपको बताते हैं कि पुरूष और महिला के जीवन पर अंको का यानी नंबरो का क्या असर पड़ता है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने इस पर गहन अध्‍ययन किया है। वे आपको हर नंबर के लोगों के व्‍यक्तित्‍व के बारे में बतायेंगी। कल हमने आपको नंबर 3 के बारे में बताया था आज हम आपको नंबर 4 के बारे में बतायेगें।

नंबर 4 का असर

इस श्रेणी में वो लोग आते हैं जिनके जन्मदिन महीने के 4, 13, 22 तारीख को होते हैं। जिन्हें मूंलाक निकालना नहीं आता है वो अपने जन्म तिथि का योग फल निकाल लें जैसे कि यदि किसी व्यक्ति का जन्मदिन 4 तारीख को है तो उसका मूलांक 4+0=4 होगा।

यदि किसी लड़की या लड़के का जन्मदिन मूलांक 4 के अंदर आता है तो आपको बता दें कि ऐसे लोग बहुत ही मस्त-मौला होते हैं। इनका मानना होता है कि जिंदगी केवल एक बार मिलती है, इसलिए इसे भरपूर जीना चाहिए क्या पता कल हो ना हो। ये बेहद ही मजेदार और हंसी-मजाक वाले होते हैं। इन्हें हमेशा लोगों के बीच में खुशी बांटते हुए देखा जा सकता है।

लेकिन इस नाम के लोग अपनी हंसी ही बांटते हैं लेकिन अपने गम किसी खास से ही शेयर करते हैं। ये मस्त मौला जरूर होते हैं लेकिन अपने फैसले बहुत सोच समझ कर लेते हैं। इन्हें सुंदरता प्रभावित करती है, इसलिए इनके दोस्त अक्सर काफी सुंदर होते हैं। ये प्रेम विवाह पर यकीन रखते हैं, सेक्स लाईफ के ये बेहद पसंद करते हैं।

अपने आस-पास बेहद ही अच्छा माहोल बनाने वाले ये लोग काफी तरक्की करते हैं। पैसा इनके पास आता जरूर है लेकिन रूकता नहीं है लेकिन ये इस बात की चिंता नहीं करते हैं। जिंदगी में ये जो चाहते हैं उसे पा ही लेते हैं। कुल मिला कर ऐसे लोगों को लोग काफी पसंद करते हैं। इस नंबर के लोगों से हमेशा दोस्ती करनी चाहिए क्योंकि ऐसे लोग कभी भी आपका मनोबल गिरने नहीं देते हैं।

जानिए अपने बारे में- क्‍या है आपका मूलांक?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+