मूलांक 2 वाले होते हैं 'सॉफ्ट-सॉफ्ट'

नंबर 2 का असर
इस श्रेणी में वो लोग आते हैं जिनके जन्मदिन महीने के 2, 11, 20, 29 तारीख को होते हैं। जिन्हें मूंलाक निकालना नहीं आता है वो अपने जन्म तिथि का योग फल निकाल लें जैसे कि यदि किसी व्यक्ति का जन्मदिन 2 तारीख को है तो उसका मूलांक 2+0=2 होगा।
यदि किसी लड़की या लड़के का जन्मदिन मूलांक 2 के अंदर आता है तो आपको बता दें कि इस नंबर वाले लोग काफी समझदार और होशियार होते हैं। ये भावुक होते है और हर काम को बहुत दिल लगाकर करते हैं। पढ़ने-लिखने में इन्हें खास रूचि होती है। इन्हें लोगों का साथ लेकर चलना अच्छा लगता है. इसलिए ये लोग एक अच्छे बॉस या नेता शामिल होते हैं।
ये ना तो किसी को जल्दी ठेस पहुंचाते हैं और ना ही किसी से उम्मीद करते हैं वो इनका दिल तोड़े । ये अपने रिश्ते बचाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। लेकिन अगर एक बार कोई इनका दिल तोड़ दें तो ये आसानी से उसे माफ नहीं करते हैं। वैसे ये दिल के नरम ही होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन काफी सुखमय होता है, ये अपने पार्टनर की खासी केयर करते हैं। इन्हें सेक्स में काफी रूचि होती है। इनके पास लक्ष्मी की भी कृपा रहती है। ये आमतौर पर जिद्दी नहीं होते हैं लेकिन ये अपनी चीजों के प्रति काफी संजिदा होते हैं इसलिए इनका बर्ताव कभी-कभी अड़ियल हो जाता है।
लुक के मामले में ये मूलांक 1 वालों की तरह काफी आकर्षक और प्रभावशाली होते हैं। सुंदरता इन्हें प्रभावित करती है। इसलिए अक्सर इस नंबर वालों के घर काफी सुंदर और आकर्षक होते है। कुल मिलाकर इस मूलांक वालों की प्रवृत्ति शांत और समझदारी वाली होती है। इन्हें आसानी से जीता जा सकता है।
जानिए अपने बारे में- क्या है आपका मूलांक?





















Click it and Unblock the Notifications