मूलांक 5 वाले होते हैं 'बुद्धिमान'
आज हम आपको बताते हैं कि पुरूष और महिला के जीवन पर अंको का यानी नंबरो का का क्या असर पड़ता है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने इस पर गहन अध्ययन किया है। वे आपको हर नंबर के लोगों के व्यक्तित्व के बारे में बतायेंगी। कल हमने आपको नंबर 4 के बारे में बताया था आज हम आपको नंबर 5 के बारे में बतायेगें।
नंबर 5 का असर
इस श्रेणी में वो लोग आते हैं जिनके जन्मदिन महीने के 5, 14, 23, तारीख को होते हैं। जिन्हें मूंलाक निकालना नहीं आता है वो अपने जन्म तिथि का योग फल निकाल लें जैसे कि यदि किसी व्यक्ति का जन्मदिन 5 तारीख को है तो उसका मूलांक 5+0= 5 होगा।
यदि किसी लड़की या लड़के का जन्मदिन मूलांक 5 के अंदर आता है तो आपको बता दें कि ऐसे लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। इनके पास ज्ञान का अथाह सागर होता है। इसलिए इनके पास आप जब भी जायेगें कुछ ना कुछ जरूर सीखने को मिलेगा। आम तौर पर ये शांत प्रवृत्ति के मानव होते हैं, ये झगड़े से काफी दूर रहते हैं लेकिन हां अगर इन्हें किसी पर गुस्सा आ जाये तो उसकी खैर नहीं क्योंकि ये उसे छोड़ते नहीं है।
ये देखने में आकर्षक छवि के मालिक होते हैं, महफिल की जान कहलाने वाले ये लोग अक्सर प्रेम विवाह करते हैं। सेक्स को काफी पसंद करने वाले ये लोग अपने रिश्तों के लेकर काफी भावुक होते हैं। जिंदगी में ये जिस चीज की इच्छा रखते हैं उन्हें मिल जाता है। ये आम तौर पर खुले विचारों वाले होते हैं। लेकिन इनके विचार लोग काफी पसंद करते हैं। इनकी आशावादी सोच इन्हें जीवन में हर कामयाबी दिलाती है।
जानिए अपने बारे में- क्या है आपका मूलांक?













Click it and Unblock the Notifications