Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मूलांक 9 वाले होते हैं 'शैतान'

क्या आपको मालूम हैं कि नंबरों का आपके और हमारे जीवन पर काफी असर पड़ता है। नंबरों के हिसाब से व्यक्ति के स्वभाव और आव-भाव में परिवर्तन होते हैं ,जिन्हें हम अंक ज्योतिष में मूलांक कहते हैं। जिन्हें जन्म के आधार पर 1 से लेकर 9 तक माना जाता है।

हम आपको बताते हैं कि पुरूष और महिला के जीवन पर अंको का यानी नंबरो का का क्या असर पड़ता है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने इस पर गहन अध्‍ययन किया है। वे आपको हर नंबर के लोगों के व्‍यक्तित्‍व के बारे में बताती आ रही हैं। कल हमने आपको नंबर 8 के बारे में बताया था आज हम आपको नंबर 9 के बारे में बतायेगें।

नंबर 9 का असर

इस श्रेणी में वो लोग आते हैं जिनके जन्मदिन महीने के 9, 18, 27 तारीख को होते हैं। जिन्हें मूंलाक निकालना नहीं आता है वो अपने जन्म तिथि का योग फल निकाल लें जैसे कि यदि किसी व्यक्ति का जन्मदिन 9 तारीख को है तो उसका मूलांक 9+0=9 होगा।

यदि किसी लड़की या लड़के का जन्मदिन मूलांक 9 के अंदर आता है तो आपको बता दें कि इस नंबर वाले लोग बेहद शैतान और ऊर्जावान होते हैं। इन नंबर के लोग नटखट और विनोद प्रिय होते हैं। हंसना-हंसाना ही इनकी प्रवृत्ति होती है। ये मीटिंग और दोस्तों की जान होते हैं। इनके बिना किसी को अच्छा नहीं लगता है। लेकिन लोगों को मु्स्कान देने वाले ये लोग किसी से अपना दर्द नहीं बांटते हैं।

ये तीव्र बुद्धि को होते हैं लेकिन सेहत से थोड़ा नाजुक होते हैं। इन्हें मौसमी असर कुछ ज्यादा ही होता है इसलिए इनके चाहने वालो सोचते हैं कि ये हमेशा उनकी निगाहों के सामने रहे। वैसे इनमें किसी भी काम करने के लिए काफी ऊर्जा होती है। प्रेम इनके लिए काफी अमूल्य होता है। सेक्स लाईफ के प्रति काफी उत्साहित होते हैं। और खुद भी काफी सेक्सी होते हैं।

धन-वैभव सभी कुछ इनको विरासत में मिलता है लेकिन जिस चीज की कमी होती है वो इसे अपनी मेहनत से पूरा कर लेते हैं। अपने विचारों में ये समय के हिसाब से परिवर्तन करते रहते हैं। कुल मिला कर ये लोग भाग्यवान होते है और अपने भाग्य से बहुतों की किस्मत बदल देते हैं।

जानिए अपने बारे में- क्‍या है आपका मूलांक?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+