मूलांक 8 वाले होते हैं 'मेहनती'
हम आपको बताते हैं कि पुरूष और महिला के जीवन पर अंको का यानी नंबरो का का क्या असर पड़ता है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने इस पर गहन अध्ययन किया है। वे आपको हर नंबर के लोगों के व्यक्तित्व के बारे में बतायेंगी। कल हमने आपको नंबर 7 के बारे में बताया था आज हम आपको नंबर 8 के बारे में बतायेगें।
नंबर 8 का असर
इस श्रेणी में वो लोग आते हैं जिनके जन्मदिन महीने के 8, 17, 26 तारीख को होते हैं। जिन्हें मूंलाक निकालना नहीं आता है वो अपने जन्म तिथि का योग फल निकाल लें जैसे कि यदि किसी व्यक्ति का जन्मदिन 8 तारीख को है तो उसका मूलांक 8+0=8 होगा।
यदि किसी लड़की या लड़के का जन्मदिन मूलांक 8 के अंदर आता है तो आपको बता दें कि इस नंबर वाले लोग मेहनती होते हैं। इस मूंलाक वाले अपनी मेहनत पर भरोसा रखते हैं। ये भावुक होते हैं लेकिन व्यावाहरिक भी बहुत होते है। इस नंबर वाले जानबूझकर किसी का दिल नहीं दुखाते हैं। इनकी कोशिश ये ही होती है कि ये किसी को दर्द ना पहुँचाये।
इन्हें हमेशा अच्छे साथ की जरूरत होती है। इनके साथ एक ही कमी होती है और वो ये कि ये इन्हें हर चीज बहुत देर में मिलती है, अपनी मंजिल पाने के लिए इन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ये आकर्षक छवि के मालिक होते हैं। चेहरे पर मुस्कान लिए ये हर चीज का सामना बखूबी करते हैं लेकिन ये अक्सर अपनी अच्छाई के कारण ही मारे जाते हैं।
लोग इनका विरोध करना शुरू कर देते हैं। जिसके कारण ये कभी-कभी दुखी रहते हैं। इनका वैवाहिक जीवन भी सुखमय होता है। लोगों को साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति इन्हें दूसरों से अलग करती है जिसके चलते ये हर दिल अजीज होते हैं। कुल मिलाकर ऐसे लोगों के संपर्क में हमेशा रहना चाहिए क्योंकि इनके पास आकर आप सुकून महसूस करेगें।
जानिए अपने बारे में- क्या है आपका मूलांक?













Click it and Unblock the Notifications