मूलांक 6 वाले होते हैं 'शौकीन मिजाज'
मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने इस पर गहन अध्ययन किया है। वे आपको हर नंबर के लोगों के व्यक्तित्व के बारे में बतायेंगी। कल हमने आपको नंबर 5 के बारे में बताया था आज हम आपको नंबर 6 के बारे में बतायेगें।
नंबर 6 का असर
इस श्रेणी में वो लोग आते हैं जिनके जन्मदिन महीने के 6, 15, 24 तारीख को होते हैं। जिन्हें मूंलाक निकालना नहीं आता है वो अपने जन्म तिथि का योग फल निकाल लें जैसे कि यदि किसी व्यक्ति का जन्मदिन 6 तारीख को है तो उसका मूलांक 6+0=6 होगा।
यदि किसी लड़की या लड़के का जन्मदिन मूलांक 6 के अंदर आता है तो आपको बता दें कि ऐसे इंसान काफी शौकिन मिजाज वाले होते हैं। हर चीज में नफासत खोजने वाले ऐसे लोग हंसमुख भी होते हैं। जिंदगी को मस्त मौला रूप में जीने वाले ऐसे लोगों के बारे में अक्सर लोग ये समझ लेते हैं कि वो ये इंसान बेहद लापरवाह है लेकिन ऐसा नहीं होता है इनके ऊपर जब जिम्मेदारी पड़ती है तो उसे ये बखूबी निभाते हैं।
ये सुंदरता को काफी पसंद करते हैं, ये आकर्षक छवि के मालिक होते हैं। अपने परिवार के प्रति काफी संजिदा रहने वाले ये लोग हर दिल अजीज होते हैं। सेक्स लाइफ को भी अपने जीवन का खास हिस्सा मानने वाले ये लोग जिंदगी में काफी खुश रहते हैं। जिस चीज की इच्छा ये लोग रखते हैं वो इन्हें देर-सवेर मिल ही जाता है।
हर किसी का दर्द बांटने वाले ऐसे लोग जल्दी किसी से अपने दिल का हाल बयां नहीं करते हैं। पैसे के मामले में भी ये बहुत सोच समझ कर चलते हैं। मौका आने पर ही पैसे खर्चा करते हैं, इनके शौक काफी नवाब साहब वाले होते है। कुल मिला कर कहा जा सकता है कि ऐसे लोगों से लोग मिलकर खुश होते है क्योंकि ये खुशी बांटते हैं।
जानिए अपने बारे में- क्या है आपका मूलांक?













Click it and Unblock the Notifications