मूलांक 7 वाले होते हैं ' तुनक मिजाज'

क्या आपको मालूम हैं कि नंबरों का आपके और हमारे जीवन पर काफी असर पड़ता है। नंबरों के हिसाब से व्यक्ति के स्वभाव और हाव-भाव में परिवर्तन होते हैं ,जिन्हें हम अंक ज्योतिष में मूलांक कहते हैं। जिन्हें जन्म के आधार पर 1 से लेकर 9 तक माना जाता है।

हम आपको बताते हैं कि पुरूष और महिला के जीवन पर अंको का यानी नंबरो का का क्या असर पड़ता है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने इस पर गहन अध्‍ययन किया है। वे आपको हर नंबर के लोगों के व्‍यक्तित्‍व के बारे में बतायेंगी। कल हमने आपको नंबर 6 के बारे में बताया था आज हम आपको नंबर 7 के बारे में बतायेगें।

नंबर 7 का असर

इस श्रेणी में वो लोग आते हैं जिनके जन्मदिन महीने के 7, 16, 25 तारीख को होते हैं। जिन्हें मूंलाक निकालना नहीं आता है वो अपने जन्म तिथि का योग फल निकाल लें जैसे कि यदि किसी व्यक्ति का जन्मदिन 7 तारीख को है तो उसका मूलांक 7+0=7 होगा।

यदि किसी लड़की या लड़के का जन्मदिन मूलांक 7 के अंदर आता है तो आपको बता दें कि इस नंबर वाले लोग बहुत जल्दी-जल्दी और छोटी-छोटी बातों पर बिगड़ जाते हैं। हालांकि ये बुरे दिल के नहीं होते हैं लेकिन इन्हें ज्यादा लोगों से मिलना-जुलना पसंद नहीं होता है। इस नंबर वाले पहले अपने बारे में सोचते हैं

फिर कहीं जाकर दूसरों का नंबर आता है। ये दिल के साफ होते है औप स्पष्ट वक्ता होते है। ये हर चीज को साफ-साफ कह देते हैं, ये कभी नहीं सोचते कि इनके स्पष्ट बोलने के कारण अगले के ऊपर क्या असर पड़ेगा। जो लोग इस चीज को पसंद करते हैं वो तो इनके साथ होते हैं लेकिन जो लोग इसी चीज को पसंद नहीं करते हैं वो इनके साथ नहीं होते हैं।

इनमें एक और खामी होती है और वो ये कि ये अपनी भावनाओं को लोगों के सामने प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं जिसके चलते अक्सर इन्हें प्यार और रिश्तों में चोट खानी पड़ती है। हालांकि ये दिमाग के काफी तेज होते हैं। इन्हें वो सब-कुछ मिल भी जाता है जिसकी ये उम्मीद करते हैं। धन और संपदा की इनके पास कमी नहीं होती है।

लेकिन इस बात इन्हें गुमान भी होता है, जिसके चलते ये घमंडी भी कहलाते हैं। इन्हें सेक्स लाइफ में भी खासी रूचि नहीं होती है। इनका मन भी बहुत जल्दी किसी भी चीज से उचट जाता है। लेकिन ये समझदार होते हैं। ये जानबूझकर किसी को चोट नहीं पहुंचाते हैं लेकिन इनसे उम्मीद लोग बहुत ज्यादा कर बैठते हैं, जो कि ये पूरी नहीं कर पाते जिसके चलते रिश्तों में खटास आ जाती है।

जानिए अपने बारे में- क्‍या है आपका मूलांक?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+