Raanjhanaa AI ending: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने बदल दी रांझना की एंडिंग, कॉपीराइट का नहीं रहेगा महत्व?
Raanjhanaa AI ending: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल फिल्मों और क्रिएटिव वर्ल्ड में हो रहा है। अगर एआई की मदद से फिल्मों की कहानी ही बदल दी जाए या डॉयलॉग बदल दें, तो इसका क्या असर होगा? हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो, जिसमें AI ने बॉलीवुड फिल्म 'रांझना' की एंडिंग बदल दी। इस वीडियो में कुंदन (धनुष) की मौत नहीं होती, बल्कि ज़ोया (सोनम कपूर) के साथ वह एक नई शुरुआत करता है। इस पर फिल्म के एक्टर धनुष और डायरेक्टर ने भी नाराजगी जाहिर की है।
इस एंडिंग की वजह से सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहा है कि क्या अब कॉपीराइट जैसी चीजों का कोई महत्व नहीं रहेगा? फिल्म, उपन्याय या कोई गाना क्यों न हो, हर क्रिएटिव चीज़ के पीछे उसे बनाने वाले की अपनी सोच और भावना होती है। उसमें इस तरह का बदलाव रचनात्मक स्वतंत्रता का हनन है? आइए समझते हैं कि आने वाले दिनों में यह समस्या किस हद तक जा सकती है और इसके क्या परिणाम हो सकते हैं।

Raanjhanaa AI ending: रचनात्मक स्वतंत्रता नहीं बचेगी?
AI से क्रिएटिविटी को खतरा है, इससे इनकार नहीं कर सकते हैं। कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन न हो, इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव को देखते हुए कुछ नए प्रावधान भी जोड़ने पड़ सकते हैं। फिल्म, कविता, कहानी या संगीत - ये सब इंसान के दिल, दर्द और अनुभवों से निकलते हैं। जब AI उन्हें बदलता है, तो यह एक तरह से उसके मौलिक रचनाकार की आत्मा और कृति के साथ खिलवाड़ करना है। AI बिना अनुमति के किसी की भी कहानी, स्क्रिप्ट या गीत को रीक्रिएट कर सकता है। इससे रचनाकारों के अधिकार खतरे में पड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: AI Memory: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अब आपकी यादें भी होंगी डिजिटल, जानें इस तकनीक के बारे में सबकुछ
भावनात्मक गहराई में कमी भी है एक पक्ष
इंसानी अनुभवों से जुड़ी संवेदनाएं और संस्कृति की परतें AI आसानी से नहीं पकड़ सकता। ऐसे में कंटेंट 'परफेक्ट' तो दिखेगा, पर भावनात्मक रूप से खोखला होगा। लेखक, स्क्रिप्ट राइटर, एडिटर, डिजाइनर जैसे पेशे धीरे-धीरे प्रभावित हो सकते हैं, जिससे रोज़गार पर असर पड़ेगा। हालांकि, इससे इनकार नहीं कर सकते हैं कि AI पुराने आइडियाज को नया रूप दे सकता है। इसके अलावा, जिन क्रिएटर्स के पास बड़ी टीम या बजट नहीं है, वे AI की मदद से स्क्रिप्ट, म्यूज़िक, विज़ुअल इफेक्ट्स बना सकते हैं।
आने वाले समय में दर्शक खुद चुन सकेंगे कि फिल्म का अंत कैसा हो। AI आधारित स्टोरीटेलिंग का दौर शुरू हो सकता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से दुनिया भर की कहानियां अनुदित होकर स्थानीय भाषाओं में पहुंच सकती हैं। यह भी ध्यान रखने की बात है कि एआई कहानीकार नहीं, बल्कि सहयोगी बने तो यह भविष्य की क्रिएटिविटी को नई ऊंचाइयां दे सकता है। सीमाओं को न समझा गया तो यह कला को एक भावनाहीन फॉर्मेट में बदल सकता है। संतुलन और नैतिकता बेहद ज़रूरी है।
यह भी पढ़ें: AI vs Gut Feeling: मशीनें अब आपको देंगी सलाह, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दिल-दिमाग की जंग में बनेगा रेफरी!












Click it and Unblock the Notifications