Rajya Sabha Election: Congress के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, पवन खेड़ा समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल
Congress Rajya Sabha candidate list: कांग्रेस पार्टी ने अपनी नई राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट 4 जून (गुरुवार) को जारी कर दी है। इससे ठीक पहले भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस की लिस्ट में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और झारखंड के उम्मीदवारों के नाम शामिल है।
कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट में एक नाम ने सबका ध्यान खींचा है वो नाम राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा (Pawan Khera) का है। पवन खेड़ा को कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

इस फैसले को राजनीतिक गलियारों में काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2022 में उनका नाम लिस्ट में नहीं शामिल था और उस समय पवन खेड़ा का 'तपस्या' वाला बयान खूब वायरल हुआ था।
पवन खेड़ा को मिला तपस्या का फल
2022 में राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची से नाम गायब होने पर पवन खेड़ा ने कहा था, "शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई।" यह टिप्पणी उस समय खूब सुर्खियों में रही थी। अब कांग्रेस ने उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपकर यह संकेत दिया है कि उनकी राजनीतिक 'तपस्या' आखिरकार रंग ले आई है। अब उन्हें घोर तपस्या का फल मिलने जा रहा है और उन्हें संसद के ऊपरी सदन में जगह मिलने जा रही है।
कर्नाटक से तीन बड़े चेहरे जाएंगे राज्य सभा
कर्नाटक से कांग्रेस ने इस बार तीन मजबूत नामों पर भरोसा जताया है। पार्टी अध्यक्षम मल्लिकार्जुन खड़गे खुद अपने गृह राज्य से राज्यसभा जाएंगे। उनके साथ पवन खेड़ा और तीसरे उम्मीदवार के रूप में मंसूर अली खान को भी टिकट दिया गया है, जो अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं।
मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन
मध्य प्रदेश से पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। वे मन्दसौर सीट से पूर्व सांसद रह चुकी हैं और राहुल गांधी की कोर टीम का हिस्सा भी मानी जाती हैं। उनकी वापसी को संगठनात्मक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।
राजस्थान में इस दलित नेता को बनाया उम्मीदवार
राजस्थान से पार्टी ने मौजूदा राज्यसभा सांसद नीरज डांगी पर फिर से भरोसा जताया है। वे दलित समुदाय से आते हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
तमिलनाडु से रणनीतिक चेहरा
तमिलनाडु कोटे से प्रवीण चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया गया है। वे कांग्रेस पार्टी की डेटा और एनालिटिक्स टीम के प्रमुख हैं और राहुल गांधी के करीबी सलाहकारों में गिने जाते हैं।
झारखंड से किसे मिला राज्यसभा जाने का टिकट?
झारखंड से प्रणव झा को राज्यसभा का टिकट मिला है। वे AICC के कम्युनिकेशन विभाग में सचिव के तौर पर काम करते हैं और पार्टी के मीडिया मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications