Delhi: हुमायूंपुर होटल में आग लगी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा

दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव के पास हुमायूंपुर इलाके में एक होटल में आग लगने की घटना सामने आई है। हालांकि राहत की बात ये रही कि समय रहते दमकल विभाग की तेजी से कार्रवाई की वजह से आग पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। यह घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है।

delhi

कैसे लगी आग?

जानकारी के मुताबिक होटल के बेसमेंट में रखे फर्नीचर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही धुआं फैलने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही होटल स्टाफ और आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर करीब 5 फायर टेंडर की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया और लगभग 15 मिनट में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।

कोई हताहत नहीं

दमकल अधिकारियों के अनुसार इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। समय पर कार्रवाई की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब एक दिन पहले ही दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में होटल में भीषण आग लगी थी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। ऐसे में हुमायूंपुर की यह घटना एक बार फिर होटल और बिल्डिंगों की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि बेसमेंट में रखा सामान आग की चपेट में आया, लेकिन असली वजह रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+