OpenAI को मिली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी से डील, Nvidia ने 100 अरब डॉलर का किया निवेश
OpenAI News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में अब तक की सबसे बड़ी डील हुई है। टॉप चिपमेकर और मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एनवीडिया (Nvidia) ने ओपनएआई (OpenAI) में 100 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया है। यह एआई की दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा निवेश है और इससे भविष्य के मार्केट की तस्वीर साफ कर दी है। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियां एआई को ही भविष्य मान रही हैं। उसमें बड़े पैमाने पर पैसा लगाने से भी नहीं हिचक रही हैं।
एनवीडिया की ओर से जारी बयान में ऐलान किया गया है कि वह ओपनएआई (OpenAI) में 100 अरब डॉलर तक का निवेश करेगी। कंपनी की तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि यह साझेदारी ओपनएआई के अगले जेनरेशन मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए है। साथ ही, सुपरइंटेलिजेंस के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए है।

OpenAI और एनवीडिया की डील से बदलेगी AI की तस्वीर
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, समझौते के तहत एनवीडिया आने वाले सालों में चरणबद्ध तरीके से निवेश करेगी। पहले फेज में 2026 की दूसरी छमाही में एनवीडिया का वीरा रुबिन (Vera Rubin) प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया जाएगा। एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग (Jensen Huang) ने कहा कि यह साझेदारी एआई की दुनिया में अगला बड़ा कदम साबित होगी। साथ ही, 10 गीगावॉट कंप्यूटिंग पावर से नए दौर की नींव रखी जाएगी। इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का भी अगला दौर शुरू होगा।
यह भी पढ़ें: एलन मस्क की कंपनी xAI ने Apple और OpenAI पर कोर्ट में ठोका मुकदमा, जानें पूरा विवाद
OpenAI ने इस साझेदारी को बताया गेम चेंजर
ओपनएआई के सह-संस्थापक सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) ने कहा कि भविष्य की अर्थव्यवस्था का आधार कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर ही होगा। एनवीडिया के साथ हमारी साझेदारी एक गेम चेंजर साबित होने वाली है। हमारा उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को दुनिया के हर हिस्से तक पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनवीडिया के साथ मिलकर कंपनी न केवल नए एआई ब्रेकथ्रू हासिल करेगी, बल्कि इसका इस्तेमाल कारोबारों को बड़े पैमाने पर विकसित करने के लिए भी किया जाएगा। एनवीडिया के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके ओपनएआई ने एक सिस्टम तैयार किया है, जिसे दुनिया भर में करोड़ों लोग रोजाना इस्तेमाल कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: AI Chatbot का करते हैं इस्तेमाल तो संभल जाएं! बच्चों को हत्या से लेकर सजा से बचने तक का बता रहा तरीका












Click it and Unblock the Notifications