एलन मस्क की कंपनी xAI ने Apple और OpenAI पर कोर्ट में ठोका मुकदमा, जानें पूरा विवाद
xAI Sues Apple and OpenAI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर रोज नए दावे हो रहे हैं। किसी रिपोर्ट में इसे भविष्य की तकनीक बताया जा रहा है, तो एमआईटी की रिपोर्ट में इस टेक्नोलॉजी के 95% प्रयोग फेल होने की बात कही गई है। हालांकि, इन दावों के बीच एक बात सच है कि दुनिया की तमाम दिग्गज कंपनियां एआई में भारी निवेश कर रही हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बाजार में अपनी धमक दिखाने के लिए दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क काफी उत्साहित हैं। इस बीच उनकी AI कंपनी xAI ने अमेरिकी अदालत में Apple और OpenAI पर मुकदमा दायर किया है।
एलन मस्क की कंपनी का आरोप है कि दोनों मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बाजार में प्रतिस्पर्धा रोक रहे हैं। दोनों कंपनियों ने इस तरह का नेटवर्क तैयार किया है कि इसमें छोटे प्लेयर नहीं आ सकते हैं और नए कंपीटिशन को भी रोकने का काम कर रहे हैं।

xAI ने ऐपल से मांगा भारी मुआवजा
अमेरिकी अदालत में एलन मस्क की कंपनी ने दावा किया है कि Apple और OpenAI ने बाजार को बंद कर दिया है। इस वजह से X और xAI जैसी कंपनियों को न तो प्लेटफॉर्म मिल रहा है और न ही वो प्रतिस्पर्धा में बराबरी से हिस्सा ले सकती हैं। बता दें कि Apple और OpenAI के बीच बड़ा करार हुआ है। इस डील के तहत iPhone, iPad और Mac डिवाइस में ChatGPT अब इंटिग्रेट है। मस्क की कंपनी xAI ने मुकदमे में दावा किया है कि इस एक्सक्लूसिव डील की वजह से ही Apple को X और उसके Grok ऐप को ऐपस्टोर पर प्रमुखता नहीं मिल रही है। कंपनी ने अरबों डॉलर का मुआवजा मांगा है।
यह भी पढ़ें: AI Capital: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हब बनेगा भारत, OpenAI से हो गई बड़ी शुरुआत
इस हालिया विवाद ने इतना स्पष्ट कर दिया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बाजार में दिग्गज कंपनियों के बीच गलाकाट प्रतिस्पर्धा है। एलन मस्क हों या ऐपल जैसी दिग्गज कंपनियां ये सब भविष्य को देखते हुए एआई में बड़ा निवेश कर रही हैं। अब देखना यह है कि कोर्ट से एलन मस्क को राहत मिलती है या उनका दावा खारिज हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Free AI Course: 12वीं के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ये कोर्स करेंफ्री में, जानें पूरी डिटेल












Click it and Unblock the Notifications