Jio AI News: मुकेश अंबानी ने लॉन्च की Reliance Intelligence, भारत बनेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हब

Jio AI News: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कंपनी की वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारी निवेश का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब रिलायंस की अगली छलांग एआई में ही होगी। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में कंपनी ने नई इकाई 'Reliance Intelligence' लॉन्च की है। यह पूरी तरह से रिलायंस ग्रुप के स्वामित्व में होगी और इसका लक्ष्य है कि भारत को एआई इनोवेशन और उपयोग के मामले में वैश्विक पहचान दिलाई जाए।

मुकेश अंबानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव को स्वीकार करते हुए कहा कि जियो ने हर भारतीय को डिजिटल क्रांति से जोड़ा है। अब रिलायंस इंटेलिजेंस एआई को हर नागरिक तक ले जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत एआई का सिर्फ इस्तेमाल न करे, बल्कि इस क्षेत्र में एक बड़ी ताकत बनकर भी उभरे, रिलायंस का यह संकल्प है।

Jio AI News

Jio AI News: रिलायंस इंटेलिजेंस का सपना किया शेयर

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस समूह एआई में निवेश के लिए रिलायंस इंटेलिजेंस की शुरुआत कर रहा है। यह मुख्य रूप से चार क्षेत्रों में निवेश करेगा:

यह भी पढ़ें: AI Volcano Video: जापान में फटने वाला है 300 साल से शांत ज्वालामुखी? एआई ने बताया कैसा भयावह होगा मंजर

AI इन्फ्रास्ट्रक्चर - जामनगर में विशाल गिगावॉट-स्केल डेटा सेंटर्स बनाए जाएंगे, जिन्हें ग्रीन एनर्जी से चलाया जाएगा। ये सेंटर्स बड़े पैमाने पर AI मॉडल ट्रेनिंग और इनफरेंसिंग में इस्तेमाल होंगे।

ग्लोबल पार्टनरशिप - टेक्नोलॉजी दिग्गज गूगल और मेटा के साथ मिलकर भारत की जरूरतों पर आधारित रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए काम करेगी।

भारत के लिए AI सेवाएं - शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और छोटे कारोबारों के लिए किफायती व भरोसेमंद AI सॉल्यूशंस विकसित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों को समान लाभ मिल सके।

टैलेंट प्लेटफॉर्म - रिसर्चर्स और इंजीनियर्स के लिए ऐसा मंच तैयार किया जाएगा, जहां वे अपने विचारों को तेजी से प्रैक्टिकल प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस में बदल सकें।

Reliance Intelligence की गूगल के साथ साझेदारी

एजीएम में मुकेश अंबानी ने जानकारी दी कि रिलायंस ने Google Cloud से हाथ मिलाया है। इसके तहत जामनगर में एक नया क्लाउड रीजन स्थापित होगा। यह पूरी तरह रिलायंस की नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित होगा और जियो की हाई-स्पीड नेटवर्किंग टेक्नोलॉजी से जुड़ा रहेगा। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इस सहयोग को भारत की एआई यात्रा में नई ऊंचाई बताया है।

इसके अलावा, रिलायंस और मेटा मिलकर एक नया एंटरप्राइज AI प्लेटफॉर्म बनाएंगे। इसका मकसद भारतीय व्यवसायों और MSMEs को रेडी-टू-यूज़ एआई टूल्स मुहैया कराना है। यह प्लेटफॉर्म मेटा के Llama मॉडल पर आधारित होगा और सेल्स, ग्राहक सेवा, आईटी और वित्त जैसे क्षेत्रों को कवर करेगा। इस जॉइंट वेंचर में शुरुआती निवेश 855 करोड़ रुपये (100 मिलियन डॉलर) का होगा। हिस्सेदारी के लिहाज से रिलायंस के पास 70% और मेटा के पास 30% शेयर होंगे।

यह भी पढ़ें: Jio Hotstar लाएगा धांसू AI फीचर्स, लाइव मैच कमेंट्री का होगा ट्रांसलेशन, जानें सारी खास बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+