Jio Hotstar लाएगा धांसू AI फीचर्स, लाइव मैच कमेंट्री का होगा ट्रांसलेशन, जानें सारी खास बातें
Jio Hotstar AI: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के 48वें एजीएम में कंपनी ने अपने ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म Jio Hotstar (जियो हॉटस्टार) के लिए कई खास एआई आधारित फीचर्स की घोषणा की है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले इन फीचर्स की वजह से दर्शकों को ओटीटी पर और भी शानदार अनुभव मिलेगा। नए एआई फीचर्स में नया वॉइस असिस्टेंट Riya, वॉइस सर्च, वॉइस प्रिंट और लाइव ट्रांसलेशन जैसी सुविधाएं शामिल की जाएगीं।
एजीएम में आकाश अंबानी ने कहा कि Jio Hotstar पर अब कंटेंट सर्च करना और आसान हो जाएगा। यूजर्स वॉइस कमांड के जरिए सीधे अपना मनपसंद शो, मूवी या स्पोर्ट्स कंटेंट खोज पाएंगे। इसके लिए नया वॉइस असिस्टेंट Riya जोड़ा जा रहा है, जो नैचुरल लैंग्वेज सपोर्ट पर आधारित है।

Jio Hotstar AI: क्रिकेट कमेंट्री के दौरान मिलेगा मजा
इसके अलावा, प्लेटफॉर्म पर AI Voice Translation फीचर भी मिलेगा। खासतौर पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह फीचर गेम चेंजर साबित हो सकता है, क्योंकि इससे लाइव कमेंट्री का ट्रांसलेशन तुरंत भारतीय भाषाओं में किया जा सकेगा। इसके अलावा, वॉइस प्रिंट और लिप-सिंक टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जाएगा। जियो हॉटस्टार में जल्द ही वॉइस प्रिंट और लिप-सिंक टेक्नोलॉजी भी जुड़ेंगी। इनके जरिए यूजर्स अलग-अलग भाषाओं के एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स कंटेंट को अपनी भाषा में अनुभव कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें: Telecom Spam Call Identifier: स्पैम कॉल से मिलेगी राहत, Jio-Airtel-VI ला रहे नया Caller ID सिस्टम
OTT प्लेटफॉर्म की बढ़ती ताकत
Reliance AGM में आकाश अंबानी ने बताया कि Jio Hotstar के पास इस समय करीब 3.2 लाख घंटे का डिजिटल कंटेंट है, जो किसी भी दूसरे OTT प्लेटफॉर्म से लगभग 6 गुना ज्यादा है। पिछले साल नवंबर में Disney+ Hotstar और Jio Cinema के मर्जर के बाद यह प्लेटफॉर्म और भी मजबूत हुआ है। सिर्फ तीन महीने में Jio Hotstar ने 600 मिलियन यूजर्स जोड़े हैं और एक्टिव सब्सक्राइबर्स की संख्या के मामले में यह अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बन गया है।
AGM 2025 में कंपनी ने Jio AI Cloud, Reliance Assistant, Jio Cloud PC और Jio Frames जैसी कई नई सेवाओं की भी जानकारी दी। फिलहाल जियो के पास 500 मिलियन से ज्यादा फैमिली मेंबर्स जुड़े हुए हैं, जो मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Adani-Jio BP Strategic Deal: अब एक ही जगह मिलेगा प्रीमियम फ्यूल और बेस्ट सर्विस का डबल फायदा












Click it and Unblock the Notifications