AI Volcano Video: जापान में फटने वाला है 300 साल से शांत ज्वालामुखी? एआई ने बताया कैसा भयावह होगा मंजर
AI Volcano Video: जापान सरकार ने हाल ही में माउंट फूजी ज्वालामुखी को लेकर एक चेतावनी भरा वीडियो जारी किया है। यह वीडियो सामान्य नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है। सरकार का मकसद लोगों को यह दिखाना है कि अगर भविष्य में माउंट फूजी में भीषण विस्फोट हुआ, तो उसके क्या परिणाम हो सकते हैं। किस तरह आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।
माउंट फूजी जापान की राजधानी टोक्यो के नजदीक स्थित एक विशाल और सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत है। ऐतिहासिक रूप से इसमें आखिरी बार 318 साल पहले विस्फोट हुआ था। तब से अब तक यह शांत है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके फिर से सक्रिय होने की संभावना बनी रहती है। यही कारण है कि जापानी नागरिकों के मन में इसके प्रति लगातार भय बना रहता है।

AI Volcano Video: लोगों को सचेत करना है उद्देश्य
जापान सरकार द्वारा जारी AI वीडियो में माउंट फूजी के विस्फोट के बाद का भयावह दृश्य दिखाया गया है। वीडियो में साफ नजर आता है कि अगर ज्वालामुखी ने पिछली बार जैसी भीषण गतिविधि दोहराई, तो उसका सीधा असर राजधानी टोक्यो पर पड़ेगा। राख और लावा के फैलाव से पूरे शहर को भारी तबाही झेलनी पड़ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के अभ्यास और डिजिटल पूर्वानुमान नागरिकों को जागरूक करने का सबसे बेहतर तरीका हैं।
यह भी पढ़ें: AI Technology उम्मीद के मुताबिक नहीं कर रहा काम? MIT की रिपोर्ट में हैरान करने वाले खुलासे
इससे लोग न सिर्फ संभावित खतरों को समझ पाते हैं, बल्कि आपदा प्रबंधन के लिए मानसिक रूप से भी तैयार रहते हैं। वीडियो में यह संदेश भी दिया गया है कि अचानक आपातकालीन हालात में घबराने की बजाय, तय प्रोटोकॉल का पालन कर जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अब संभावित खतरों का लगेगा अनुमान
सरकार का साफ कहना है कि इस AI-जनरेटेड वीडियो का उद्देश्य लोगों को डराना नहीं है, बल्कि उन्हें डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस (Disaster Preparedness) यानी आपदा से निपटने की तैयारी के प्रति जागरूक करना है। माउंट फूजी जैसा सक्रिय ज्वालामुखी कब फिर से फट पड़े, यह कहना मुश्किल है। लेकिन यदि ऐसा होता है तो टोक्यो समेत आसपास के इलाकों को बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है। इसलिए यह वीडियो लोगों को पहले से सावधान करने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Jio Hotstar लाएगा धांसू AI फीचर्स, लाइव मैच कमेंट्री का होगा ट्रांसलेशन, जानें सारी खास बातें












Click it and Unblock the Notifications