Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gemini AI करते हैं इस्तेमाल? अपनी डेटा की प्राइवेसी और गोपनीय जानकारी की सुरक्षा के लिए अपनाएं ये तरीका

Gemini AI Use: आजकल चैटबॉट्स की दुनिया में कई सारे चैटबॉट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें से ChatGPT सबसे तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। हाल ही में गूगल ने अपना AI मॉडल Gemini लॉन्च करके बाजार में जोरदार एंट्री की है। बहुत कम समय में ही जेमिनी एआई का इस्तेमाल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जेमिनी की खासियत यह है कि यह सीधे जीमेल (Gmail), कैलेंडर (Calendar) समेत और दूसरी गूगल सर्विसेज से जुड़ा हुआ है। इस चैटबॉट से यूजर्स को आसानी से इंटिग्रेशन की सुविधा मिलती है।

हालांकि, इसके साथ ही एक बड़ी चिंता भी सामने आई है। गूगल अपने अपकमिंग AI मॉडल्स को ट्रेनिंग देने के लिए यूज़र्स की निजी चैट्स का उपयोग कर रहा है। अगर आप जेमिनी एआई का इस्तेमाल करते हैं, तो अपनी डेटा और निजी जानकारी की सुरक्षा के लिए कुछ सतर्कता उपाय जरूर इस्तेमाल करें।

Gemini AI Use

Gemini AI का करते हैं इस्तेमाल, तो रहें सतर्क

लाइवमिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, Gemini जैसे LLM (लार्ज लैंग्वेज मॉडल) भाषा और संदर्भ को बेहतर ढंग से समझने के लिए बड़े डेटासेट पर प्रशिक्षित किए जाते हैं। पब्लिक डेटासेट पर्याप्त नहीं होते, इसलिए गूगल यूज़र्स की बातचीत को भी इस्तेमाल में लाता है। ऐसा करने से AI यह समझ पाता है कि लोग किस तरह के सवाल ज्यादा पूछते हैं और किस तरह के जवाब या कंटेंट उन्हें अधिक मददगार लगता है।

यह भी पढ़ें: Mumbai Local में CVVRS लागू होने से बदलेगी तस्वीर, जानें AI तकनीक कैसे लोकल में सफर को बनाएगी सुरक्षित

जब पर्सनल बातचीत की बात आती है, तो यह चिंता का विषय बन जाता है। गूगल ने फिलहाल यूज़र्स को यह सुविधा दी है कि वे चाहें तो जेमिनी को अपनी बातचीत पर ट्रेनिंग देने से रोक सकते हैं। इसके लिए डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों पर आसान स्टेप्स दिए गए हैं।

Data Privacy की सुरक्षा के लिए उठाएं ये कदम

डेस्कटॉप के लिए ये स्टेप फॉलो करें

- सबसे पहले Gemini.Google.com पर जाकर अपने अकाउंट से लॉगिन करें।

- लेफ्ट साइड मेन्यू से Settings & Help पर क्लिक करें।

- Gemini App Activity पर टैप करें और उसे Turn Off कर दें।

- चाहें तो पुरानी एक्टिविटी को भी डिलीट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: AI Use In Coolie: रजनीकांत की फिल्म का म्यूजिक हुआ है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार, चैटजीपीटी ने लिखा गाना!

मोबाइल पर Gemini Activity रोकने के स्टेप्स

अपने फोन पर Gemini ऐप खोलें।

टॉप राइट कॉर्नर से अकाउंट ऑप्शन में जाकर App Activity चुनें।

वहां से एक्टिविटी बंद करें और जरूरत पड़ने पर पिछली एक्टिविटी को डिलीट भी कर दें।

गूगल का कहना है कि एक्टिविटी हटाने के बाद भी डेटा 72 घंटे तक सर्वर पर स्टोर रह सकता है। अगर आपके पास कई गूगल अकाउंट हैं, तो हर अकाउंट पर यह प्रक्रिया अलग से करनी होगी। Gemini की सुविधाएं जरूर आकर्षक हैं, लेकिन यूज़र्स को अपनी प्राइवेसी को लेकर सतर्क रहना होगा। अगर आप नहीं चाहते कि आपकी पर्सनल बातचीत AI मॉडल्स की ट्रेनिंग में इस्तेमाल हो, तो तुरंत अपनी सेटिंग्स चेक करना बेहतर रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+