AI Use In Coolie: रजनीकांत की फिल्म का म्यूजिक हुआ है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार, चैटजीपीटी ने लिखा गाना!
AI Use In Coolie: फिल्मों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अब खूब इस्तेमाल हो रहा है। सुपरस्टार रजनीकांत की हालिया फिल्म कुली के म्यूजिक में भी AI का इस्तेमाल किया गया है। म्यूजिशियन अनिरुद्ध रविचंदर ने भी इसकी पुष्टि की है। एआई के पास इंसान की कल्पना शक्ति और विवेक नहीं है, लेकिन इंसान अपनी कल्पना को मशीन की मदद से साकार कर सकता है। कुछ दिन पहले एआई की मदद से रांझना फिल्म का एंडिंग ही बदल दिया गया था, जिस पर काफी विवाद भी हुआ।
संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने बताया कि कुली फिल्म का म्यूजिक तैयार करने में उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली है। सन पिक्चर्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'इस फिल्म का म्यूजिक तैयार करते हुए मुझे कुछ क्रिएटिव रुकावटों का सामना करना पड़ा था। तब मैंने चैट जीपीटी खोला और उसमें अपने गाने की जानकारी डाल दी। मुझे काफी मदद मिली।

AI Use In Coolie: चैटजीपीटी ने पूरा किया गाना
म्यूजिशियन अनिरुद्ध रविचंदर ने कहा कि मैं एक गाने की आखिरी पंक्तियां नहीं लिख पा रहा था। तब मैंने चैटजीपी से मदद ली। मैंने एआई से कहा कि यह गाना है। मैं आखिरी दो पंक्तियां लिखते-लिखते अटक गया हूं। मैं क्या करूं? फिर चैटजीपीटी ने जो जवाब दिया उससे मुझे गाना पूरा करने में मदद मिली। उन्होंने यह भी कहा कि क्रिएटर्स को अक्सर ऐसी रुकावटों का सामना करना पड़ता है, लेकिन आज तकनीक की वजह से इसमें काफी मदद मिल जाती है।
यह भी पढ़ें: AI In Delhi Metro: मेट्रो की तस्वीर बदलेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अब टिकट और स्मार्ट कार्ड का झंझट होगा खत्म!
Artificial Intelligence की वजह से रचनात्मकता खत्म होगी?
फिल्मों, कहानियों या क्रिएटिव दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंसान की क्रिएटिविटी एआई की वजह से खत्म नहीं हो सकती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन है और वह इंसानी रचनात्मकता का इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन खुद रचना नहीं कर सकता। मसलन कि आप अपनी नई कविता की 10 लाइन लिखकर दें और चैटजीपीटी आपको शीर्षक सुझा सकता है, लेकिन वह बिल्कुल नई और मौलिक रचना का निर्माण नहीं कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Raanjhanaa AI ending: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने बदल दी रांझना की एंडिंग, कॉपीराइट का नहीं रहेगा महत्व?












Click it and Unblock the Notifications