AI Video APP: अब आएगा टिक-टॉक से भी धांसू ऐप, OpenAI जल्द ला सकता है नया एआई वीडियो ऐप

AI Video App: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI अब टिक-टॉक जैसे धांसू ऐप लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही एक सोशल ऐप लॉन्च करने की योजना बना रही है। वायर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, यह ऐप सोरा 2 वीडियो मॉडल पर आधारित होगा। साथ ही, इसे टिक-टॉक की सीधी टक्कर में उतारने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें वर्टिकल वीडियो फीड और स्वाइप-टू-स्क्रॉल जैसे नेविगेशन होंगे। खास बात यह है कि यह ऐप पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित वीडियो के लिए ही होगा।

इस ऐप पर यूजर्स अपने फोन से कोई फोटो या वीडियो अपलोड नहीं कर पाएंगे। इसमें केवल AI द्वारा बनाए गए कंटेंट ही दिखाई देंगे। इस नए ऐप लॉन्च के लिए कंपनी ने अपने स्तर पर तैयारी भी शुरू कर दी है। एआई वीडियो आधारित ऐप लॉन्च की खबर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती धमक की कहानी कह रहा है।

AI Video App

AI Video App में होंगे कई खास फीचर्स

वायर्ड का कहना है कि सोरा 2 मॉडल को ऐप में 10 सेकंड तक की वीडियो क्लिप बनाई जा सकेगी। फिलहाल कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ऐप की और सीमाएं क्या होंगी।

- इतना स्पष्ट है कि इसमें यूजर्स के पास अपने रिकॉर्ड और शूट किए वीडियो अपलोड करने की सुविधा नहीं होगी।

- बता दें कि टिक-टॉक पर भी पहले 15 सेकंड तक के वीडियो ही अपलोड किए जा सकते थे। हालांकि, बाद में इसे बढ़ाकर 10 मिनट तक की क्लिप अपलोड करने की सुविधा दी गई है।

- नए ऐप को सुरक्षित बनाने और यूजर्स की प्राइवेसी का ध्यान रखने के लिए इसमें पहचान सत्यापन टूल होगा। इसके जरिए यूजर्स अपनी पहचान जोड़कर अपने वीडियो को सुरक्षित रख पाएंगे।

यह भी पढ़ें: Artificial Intelligence पर दिग्गज CEO का दावा, 'AI हमारे 40 फीसदी काम कर देगा, नौकरियों के संकट का दौर आएगा'

OpenAI कर रहा नया वीडियो ऐप लाने की तैयारी

रिपोर्ट के अनुसार, ओपनएआई की कोशिस है कि एआई आधारित इस वीडियो ऐप को पूरी तरह से सुरक्षित बनाया जा सके। साथ ही, कॉपीराइट नियमों का भी पूरा पालन हो। OpenAI हर बार सूचना भेजेगा जब किसी की लाइक या पहचान का इस्तेमाल होगा, चाहे वीडियो ऐप के फीड पर पोस्ट किया गया हो या नहीं। यह फीचर सुरक्षा के लिए बनाया गया है। कॉपीराइट नियमों का ध्यान रखते हुए कुछ वीडियो बनाने पर रोक होगी।

वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, अगर किसी वीडियो में कॉपीराइट का उल्लंघन होता भी है, तो कंटेंट के मूल मालिक अपना कंटेंट हटाने का अनुरोध कर सकेंगे। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि टिक-टॉक के टक्कर में यह अमेरिकी लोगों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन सकता है।

यह भी पढ़ें: AI ने छीन ली 11,000 से अधिक लोगों की नौकरियां, Accenture के ले-ऑफ ने उड़ाई सबकी नींद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+