AI Technology उम्मीद के मुताबिक नहीं कर रहा काम? MIT की रिपोर्ट में हैरान करने वाले खुलासे
AI Technology MIT Report: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भविष्य की तकनीक माना जा रहा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रेलवे और ट्रांसपोर्ट से लेकर ज्ञान-विज्ञान और फैशन तक में एआई का बड़ा दखल होगा। हालांकि, अमेरिका की प्रतिष्ठित मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) की ताज़ा रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। इस रिपोर्ट के नतीजे इस पूरी तकनीक पर निर्भरता पर प्रश्नचिह्न खड़े कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में शुरू किए गए करीब 95% एआई प्रोजेक्ट्स असफल हो रहे हैं।
AI Technology के भविष्य पर सवालिया निशान
आज दुनिया भर की नामचीन कंपनियां एआई में भारी निवेश कर रही है। भारत सरकार भी अपने कई प्रोजेक्ट्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल पर जोर दे रही है। हालांकि, एमआईटी की रिपोर्ट का कहना है कि कंपनिया और संस्थान एआई प्रोजेक्ट्स में जितना निवेश कर रही हैं, नतीजे उसके मुताबिक नहीं आ रहे हैं।

Artifical Intelligence के विस्तार में आ रही चुनौतियां
एमआईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, एआई प्रोजेक्ट्स के फेल होने की सबसे बड़ी वजह है - डेटा की कमी, सही इन्फ्रास्ट्रक्चर का अभाव और स्किल्ड टैलेंट की कमी। कई मामलों में कंपनियां बिना स्पष्ट लक्ष्य तय किए ही एआई को लागू करने लगती हैं, जिससे असफलता तय हो जाती है। MIT की रिपोर्ट के निष्कर्ष के मुताबिक, सफल एआई प्रोजेक्ट वही होते हैं जहा कंपनियों ने पहले से ही स्पष्ट रोडमैप बनाया हो। प्रोजेक्ट लागू करने से पहले सही डेटा सेट तैयार किया हो और ट्रेनिंग व टेस्टिंग के लिए मजबूत टीम ने इसकी हर बारीकी पर ध्यान रखा हो।
यह भी पढ़ें: AI Capital: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हब बनेगा भारत, OpenAI से हो गई बड़ी शुरुआत
Artifical Intelligence का भविष्य कैसा होगा?
यह एक लंबी प्रक्रिया हैं जिसमें कंपनियां निवेश नहीं करना चाहती हैं। इसके विपरीत, जल्दबाज़ी में लॉन्च किए गए प्रोजेक्ट्स महंगे साबित हुए और निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आने वाले समय में एआई प्रोजेक्ट्स को सफल बनाने के लिए कंपनियों को एथिकल फ्रेमवर्क, डेटा प्रोटेक्शन और रिस्क मैनेजमेंट पर ज़्यादा ध्यान देना होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि एआई अभी भी अपार संभावनाओं से भरा है, लेकिन इसके लिए रणनीतिक दृष्टिकोण और बेहतर संसाधनों की ज़रूरत है।
इस खुलासे के बाद टेक इंडस्ट्री में चर्चा तेज हो गई है कि एआई के नाम पर हो रहे निवेश का भविष्य किस दिशा में जाएगा। यह रिपोर्ट उन सभी संगठनों के लिए चेतावनी है जो केवल ट्रेंड को देखते हुए एआई प्रोजेक्ट्स शुरू कर रहे हैं, लेकिन उन्हें चलाने की ठोस योजना नहीं बना पा रहे।
यह भी पढ़ें: Ghibli art style की सफलता के बाद सीईओ सैम ऑल्टमैन ने घिबली आर्ट के वर्जन 2 को लेकर दिया बड़ा संकेत












Click it and Unblock the Notifications