AI Teachers: कोटा में तैयार हो रहे आर्टिफिशियल टीचर्स, सिर्फ पढ़ाएंगे नहीं बल्कि पढ़ लेगें बच्चों का दिमाग!

AI Teachers: राजस्थान का कोटा शहर अपने कोचिंग संस्थानों की वजह से जाना जाता है। कोटा की पहचान ही इसके कोचिंग सेंटर हैं, जहां हर साल हजारों की संख्या में बच्चे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए पहुंचते हैं। हालांकि, इस शहर में पिछले कई सालों में बच्चों की आत्महत्या की खबरें भी आई हैं। मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के दौरान बहुत ज्यादा मानसिक दबाव की वजह से बच्चे टूट जाते हैं। इसे देखते हुए अब कोटा में आर्टिफिशियल टीचर्स तैयार किए जा रहे हैं।

कोटा में एआई टीचर्स तैयार करने का काम हो रहा है, जिसे शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है। ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षक न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई को आसान बनाएंगे, बल्कि उनकी सोच, समझ और दिमाग पढ़कर पढ़ाने की शैली को भी बदल देंगे।

AI Teachers

AI Teachers के पास होगी बच्चों के दिमाग को समझने की क्षमता

एआई टीचर्स (AI Teachers) का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यह हर छात्र की मानसिक क्षमता का आकलन कर सकेगा। ये एआई टीचर्स छात्रों की सीखने की क्षमता और माइंडसेट का विश्लेषण करने में सक्षम होंगे। इसके मुताबिक पढ़ाने का तरीका अपनाएंगे। अक्सर देखा गया है कि पारंपरिक क्लासरूम में सभी छात्रों को एक ही तरह से पढ़ाया जाता है। हालांकि, एक तरीके की पढ़ाई से कई बार औसत छात्र पिछड़ जाते हैं। एआई टीचर्स की क्षमता होगी कि वो बच्चों की कमजोरियों और ताकतों का विश्लेषण कर उसके मुताबिक गाइडेंस भी देंगे।

यह भी पढ़ें: Hindi Diwas: हिंदी के बिना अधूरी है डिजिटल दुनिया: AI, गूगल और सोशल मीडिया पर कैसे मचा रही है धूम?

Artificial Teachers बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य का रखेंगे ध्यान

इसके अलावा, ये आर्टिफिशियल टीचर्स छात्रों की अटेंशन क्षमता, स्पैन, मानसिक स्थिति, और समस्याओं को हल करने की क्षमता जैसे पहलुओं को अच्छी तरह से समझने में सक्षम होगा। कई बार बच्चे किसी टॉपिक पर अटक जाते हैं या बोरियत महसूस करने लगते हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उसी वक्त अपने पढ़ने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं। कोटा ही नहीं देश के शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रयोग कोचिंग इंडस्ट्री का भविष्य साबित हो सकता है। मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी करते हुए बच्चों की मेंटल हेल्थ की भी बेहतर तरीके से देखभाल होगी।

यह भी पढ़ें: India AI Mission: मोदी सरकार का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बंपर निवेश, ₹1,500 करोड़ खर्च करने की तैयारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+