AI Animal Communication: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अब कर सकेंगे जानवरों से बात!
AI Animal Communication: क्या आपने कभी सोचा है कि आपका पालतू तोता, कुत्ता या बिल्ली आपसे क्या कहना चाहते हैं? हालांकि, बिना भाषा के भी अपने पालतू जानवरों से हम संवाद करते हैं और उनकी आंखें, बॉडी लैंग्वेज देखकर अक्सर जान लेते हैं कि उनके मन में क्या है। सोचिए कि एक ऐसी तकनीक विकसित की जा सके कि हम वाकई में जानवरों और पशु-पक्षियों से बात कर पाएं और उनके दिल की बात समझ सकें। यह कल्पना हकीकत बन सकती है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से वैज्ञानिक पशु-पक्षियों की आवाजों और हाव-भाव को इंसानी भाषा में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। आने वाले समय में एक ऐसा ऐप हो सकता है जो तोते की चहचहाहट का अनुवाद करके बताए कि वह प्यासा है, उदास है या खुश। आपके पालतू डॉग की बॉडी लैंग्वेज, गुर्राने या देखने से यह बता सके कि वह खुश है, दुखी है, आपसे पुचकारे जाने की उम्मीद कर रहा है।

AI Animal Communication पर चल रहा रिसर्च
हाल ही में अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन (University of Michigan) और जापान की एक टीम ने AI का उपयोग करके कुछ पक्षियों की आवाज़ों का विश्लेषण किया है। रिसर्च टीम ने और पाया कि हर ध्वनि का एक पैटर्न और सन्देश होता है। यह ठीक वैसे ही है जैसे इंसान की भाषा में टोन और शब्द मायने रखते हैं। अब AI इन पैटर्न्स को पहचानकर उन्हें इंसानों के लिए समझने योग्य बना रहा है। इस दिशा में एक जापानी स्टार्टअप ने "PetTalk AI" नाम का एक प्रोजेक्ट शुरू किया है।
यह भी पढ़ें: AI Sanskaar Bots: क्या अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मिलेगी बच्चों को नैतिक शिक्षा और संस्कार?
इस प्रोजेक्ट के तहत, पालतू कुत्तों और बिल्लियों की भावनात्मक अवस्था को उनकी आवाज और बॉडी लैंग्वेज के आधार पर डिकोड किया जा रहा है। एक अल्गोरिदम यह विश्लेषण करता है कि क्या जानवर तनाव में है, खेलना चाहता है या भूखा है। भारतीय संदर्भ में, तोता, मैना या गाय जैसे पालतू प्राणी, जो घरों में लंबे समय से परिवार का हिस्सा रहे हैं। अब AI के जरिए अपनी 'बोलियों' में संवाद कर सकेंगे। इस तकनीक के सफल होने से न केवल पशु-पक्षियों के अधिकारों को समझने में मदद मिलेगी, बल्कि जानवरों के प्रति हमारी संवेदनशीलता भी बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: AI for Mental Health: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रखेगा आपकी मेंटल हेल्थ का ध्यान, करेगा इमोशनल हेल्थ ट्रैकिंग












Click it and Unblock the Notifications