AI Minister: इस देश ने बना दिया एआई मंत्री, भ्रष्टाचार पर लगेगी अब 100 फीसदी लगाम!

AI Minister: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल अब सरकारी कामकाज के लिए भी होगा। यह भ्रष्टाचार रोकने के साथ सिस्टम में पूरी पारदर्शिता लाने के लिए काम करेगा। भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करने के लिए अल्बानिया की सरकार ने एआई मंत्री नियुक्त किया है। यह मंत्री सरकारी ठेकों, फंडिंग समेत टेंडर जारी करने और भरने जैसी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता रखेगी। अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने अपने कैबिनेट में एक एआई मंत्री (AI Minister) को शामिल करने का ऐलान किया है।

अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने बताया कि इस वर्चुअल मंत्री का नाम डिएला (Diella) है। अब तक अमेरिका और चीन जैसे देशों में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल सरकारी क्षेत्र में इस तरीके से नहीं हो रहा है। डिएला दुनिया की पहली एआई मंत्री हैं। अल्बानिया के पीएम ने कहा कि डिएला का अर्थ सूरज होता है और इसलिए हमने एआई मंत्री को यह नाम दिया है।

AI Minister

AI Minister करेगी देश को भ्रष्टाचार मुक्त

अल्बानिया की सरकार का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मंत्री लॉन्च करने के पीछे देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। देश के प्रधानमंत्री ने दावा किया कि हमारा उद्देश्य देश को भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त करना है। हमारी एआई मंत्री सरकारी टेंडरों और पब्लिक फंडिंग प्रोजेक्ट्स की निगरानी करेगी। अब यह सरकारी प्रक्रिया पूरी तरह से 100% भ्रष्टाचार मुक्त होगी। बता दें कि अल्बानिया में डिएला की शुरुआत पहले ही हो चुकी थी। e-Albania नाम के सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे पहले ही लॉन्च कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: AI का नेक्स्ट जेन SI आ गया मार्केट में, इस नई तकनीक को बताया जा रहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से भी तगड़ा

Albania में सरकारी टेंडर में भ्रष्टाचार रहा है अहम मुद्दा

अल्बानिया में सरकारी टेंडरों में घोटाले लंबे समय से भ्रष्टाचार अहम मुद्दे रहे हैं। अब इस पर लगाम लगाने के लिए एआई मिनिस्टर लॉन्च किया गया है। प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकारी निविदाओं के विजेता के फैसले की जिम्मेदारी अब वर्चुअल मंत्री के पास होगी। अब सरकारी टेंडर के हर पहलू की जांच बेहद बारीकी से की जाएगी और इसमें इंसानी दखल खत्म हो जाएगा। इससे रिश्वत, भ्रष्टाचार और सरकारी फैसलों को प्रभावित करने या पक्षपात की संभावना खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: Google Search का AI Mode अब हिंदी में उपलब्ध, जानें इसकी खासियत और कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+