Google Search का AI Mode अब हिंदी में उपलब्ध, जानें इसकी खासियत और कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?
Google Search AI Mode: हिंदी और दूसरी भारतीय भाषाओं में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। क्षेत्रीय भाषाओं के महत्व को देखते हुए गूगल और मेटा जैसी कंपनियां भी हिंदी समेत दूसरी भारतीय भाषाओं में कंटेंट और फीचर्स तैयार कर रही हैं। गूगल ने अपने एआई मोड को अब हिंदी में भी ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। पहले भारत में भी गूगल सर्च का एआई मोड सिर्फ इंग्लिश में ही उपलब्ध था, लेकिन अब इसे हिंदी में लाया गया है। इंटरनेट पर हिंदी भाषी लोगों के लिए यह बड़ी राहत की बात है।
भारत में गूगल सर्च एआई मोड को हिंदी में लॉन्च करने से सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण और छोटे शहरों के लोगों को होगा, जिन्हें अंग्रेजी का ज्यादा ज्ञान नहीं है। बुजुर्गों के लिए भी यह सुविधा बहुत काम की साबित हो सकती है। इस नए अपडेट के साथ अब गूगल सर्च का पूरा इंटरफेस भी हिंदी में उपलब्ध करा दिया गया है।

Google Search AI Mode से होगी हिंदी भाषियों को सुविधा
गूगल सर्च का एआई मोड Gemini 2.5 के कस्टम वर्जन पर बेस्ड है। इस कस्टमाइज फीचर का इस्तेमाल कर हिंदी में भी यूजर्स मुश्किल सवालों के जवाब जान सकते हैं। कहीं किसी लेख को समझने में दिक्कत हो रही हो या किसी नए डेस्टिनेशन पर घूमने जाना चाहते हों, अपनी भाषा में सवाल कर सारे जवाब जान सकते हैं। एआई मोड एक मल्टीमॉडल फीचर है और इसका मतलब है कि आप सिर्फ टेक्स्ट में सवाल पूछकर जवाब नहीं पा सकते हैं। आप चाहें, तो अपनी आवाज में या किसी तस्वीर या वीडियो के जरिए भी सवाल पूछ सकते हैं। आपको ऑडियो रूप में भी जवाब मिलेगा।
यह भी पढ़ें: AI का नेक्स्ट जेन SI आ गया मार्केट में, इस नई तकनीक को बताया जा रहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से भी तगड़ा
Google ने ब्लॉग पोस्ट में दी सारी जानकारी
गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में इस फीचर के लॉन्च करने की जानकारी देते हुए उदाहरणों के जरिए इसे समझाया है। हिंदी में एआई मोड को किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं, ब्लॉग पोस्ट पर जाकर सीख सकते हैं। आप गूगल सर्च के एआई मोड में जाकर सभी सवाल पूछ सकते हैं। जैसे कि अपनी बालकनी की तस्वीर अपलोड कर पूछ सकते हैं कि इसमें कौन से पौधे लगाए जा सकते हैं, इसे किचन गार्डन कैसे बना सकते हैं? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपको ऑडियो या वीडियो रूप में भी जवाब दे सकता है।
यह भी पढ़ें: बिल गेट्स ने Artificial Intelligence पर दी गुड न्यूज, 'इन 3 सेक्टर में कभी नौकरी नहीं छीन सकता AI'












Click it and Unblock the Notifications