रोज डे: लाल गुलाब से इजहार-ए-इश्क तो पीला कहता है मुझसे दोस्ती करोगे...
नई दिल्ली। फूल गुलाब का...या फूल तुम्हें भेजा...ये ऐसे सदाबहार फिल्मी गाने हैं, जो हर किसी की जुबां पर बरबस ही आ जाते हैं जब लोग इश्क की बातें करते हैं। जो बात गुलाब का फूल..एक सेंकड में कह देता है उसे लोगों को कहने में कभी-कभी सालों लग जाते हैं। इसलिए फूलों का राजा गुलाब प्यार करने वालों के लिए काफी मायने रखता है।यूं तो फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है लेकिन 14 फरवरी तक पहुंचने के लिए आपके प्यार को प्यार की ही रस्मों से होकर गुजरना पड़ता है। जिसकी शुरूआत 7 फरवरी यानी की 'रोज डे' से होती है।
चलिए जानते हैं गुलाब के बारे में ये खास बातें...

सफेद गुलाब( white Rose)
अगर आप का कोई मित्र या कोई अपना आपसे काफी दिनों से नाराज चल रहा है, आप से लंबे अरसे से बात नहीं कर रहा है तो आज के दिन से बेहतर कोई दिन नहीं होगा उसे मनाने का, आप उसके पास सफेद गुलाब लेकर जाइये और दिल से सॉरी बोलिए, देखिये वो किस तरह सारे गिले-शिकवे भूलकर आपको गले लगा लेगा।

पीला गुलाब( Yellow Rose)
अगर आपके मन में किसी से दोस्ती करने की इच्छा है तो आप उस व्यक्ति के पास 'यलो रोज' यानी की पीले गुलाब लेकर जाइये। देखिये आप से दोस्ती को मंजूर करने के सिवाय उस इंसान के पास कोई और चारा नहीं होगा। चाहे वो दोस्त मेल हो या फीमेल आप उस से अपनी दोस्ती पीले गुलाब के जरिये जता सकते हैं।

गुलाबी गुलाब
अगर आपका दिल किसी को चाहता है लेकिन अभी तक आपने अपने दिल की बात उससे नहीं की है तो आज का दिन अपने दिल की बात कहने का सबसे मुबारक दिन है। आप पिंक कलर का रोज यानी गुलाबी गुलाब को अपने प्रेमी या प्रेमिका के पास लेकर जाइये..यकीन मानिये आपको शब्दों की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रपोज करने के लिए पिंक गुलाब से बेहतर कुुछ भी नहीं।

लाल गुलाब
अगर आप अपने प्यार की गहराई से किसी को अवगत करना चाहते हैं तो आप के हाथों में बस एक छोटा सा लाल गुलाब होना चाहिए। आप लाल गुलाब लेकर बस अपने लविंग पर्सन के पास पहुंचिए फिर देखिये वो इंसान आपको बदले में कितना प्यार देता है।

गुलाब का गुलदस्ता
कहते हैं सच्चे प्यार को बस दिल से महसूस करना चाहिए लेकिन कभी-कभी प्यार जताने की भी जरूरत होती है। किसी को आईलवयू के साथ-साथ ये कहना भी जरूरी होता है कि वो आपके लिए दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण इंसान है जिसके बिना आप की जिंदगी वीरानी है तो इसके लिए आप खूबसूरत गुलाब के सजे गुलदस्ते का प्रयोग कर सकते हैं।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications