Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रंगों के आधार पर जानिए कौन है अच्छा और कौन है बुरा?

नई दिल्ली। रंग... जिनके बिना जीवन अधूरा है.. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आप किसी को रंगों के आधार पर जज भी कर सकते हैं। जी हां, रंगों के हिसाब से आप आदमी की पूरी पर्सनालिटी का आंकलन आसानी से कर सकते हैं।

इसलिए अगर आप किसी से दोस्ती करना चाहते हैं या किसी से मेल-जोल बढ़ाना चाहते हैं तो आप उससे पहला सवाल कीजिये कि आप का फेवरेट कलर कौन सा है.. बस उसका एक जवाब आपकी सारी मुश्किलों को आसान कर देगा।

क्योंकि आज हम आपको बता रहे हैं कलर के हिसाब से लोगों का नेचर..

  • लाल: आप काफी एग्रेसिव होते हैं, प्यार को पसंद करने वाले यह लोग अपने साथी से वफादारी की उम्मीद करते हैं और ऐशो-आराम से जीना पसंद करते हैं। आप गु्स्सैल भी होते हैं और रोमांटिक भी।
  • काला: आपको गुस्सा बहुत जल्द आता है। आपको बदलाव बहुत कम ही पसंद आता है। आप डामिनेंट होते हैं और काफी तरक्की करते हैं। आप सेक्सप्रिय, रोमांटिक होते हैं लेकिन आसानी से अपनी फिलींग शेयर नहीं करते हैं। यह लोग काफी सेक्सी भी होते हैं।
  • बैंगनी: बैंगनी या पर्पल रंग पसंद करने वाली महिला फैशनपरस्त होती हैं, स्वभाव से खर्चिली इन स्त्रियों का दिल साफ होता है जबकि अगर ये रंग लड़के पसंद करते हैं तो वो बिल्कुल उलट नेचर वाले होते हैं।
  • भूरा: ऐसे लोग थोड़ा बोरिंग किस्म के होते हैं, हालांकि दिल के अच्छे होते हैं लेकिन लोगों की ओर से हमेशा गलत जज किए जाते हैं।
  • आसमानी: आसमानी कलर्स पसंद करने वाली महिलाएं या लड़कियां काफी अनुशासित होती हैं और जिंदगी का हल लम्हा जीना चाहती हैं। ऐसी महिलाएं भरोसे के लायक होती हैं और इस रंग को पसंद करने वाले लड़के भी सिंपल और अच्छे होते हैं।

आगे की बात तस्वीरों में...

नीला

नीला

आप स्वाभिमानी, आशावादी और खुशमिजाज होते हैं, किसी से मदद लेना आपको पसंद नहीं होता। प्रेमी को पूरा समय देते हैं और आप काफी पैसे वाले होते हैं लेकिन आप स्वार्थी भी होते हैं। आप अपने काम से मतलब रखते हैं, आपके पास पैसा भी बहुत होता है लेकिन आप खर्च नहीं करना चाहते हैं।

हरा

हरा

हरा रंग पसंद करने वाले लोग बहुत शांति प्रिय इंसान होते हैं। लड़ाई-झगड़ों से दूर ही रहते हैं। जीवन में चारों ओर खुशियां फैलाते हैं और हंसते रहते हैं। थोड़े क्रियेटिव और फैशन परस्त होते हैं और कभी-कभी आलसी भी बन जाते हैं। ऐसे लोग ना किसी से ज्यादा मतलब रखते हैं और ना ही किसी के काम में अंड़गा डालते हैं। कुल मिलाकर अपने आप में मस्त रहने वाले लोग होते हैं ये।

पीला

पीला

आप हमेशा खुश रहने वाले इंसान हैं। दूसरों को हमेशा सही मार्गदर्शन देते हैं। सभी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।खुशियां बांटना ही इनका मकसद होता है लेकिन कभी-कभी इनकी मदद ही इनकी आलोचना का कारण बन जाती है। पीला रंग शुभ माना जाता है, अक्सर इस रंग को पसंद करने वाले लोग काफी धार्मिक किस्म के होते हैं।

गुलाबी

गुलाबी

आम तौर पर यह लड़कियों का फेवरेट कलर होता है, इसका मतलब साफ है कि यह रोमांस, प्यार और भावनाओं का प्रतीक है। ऐसा रंग पसंद करने वाले दिल से बहुत प्यारे होते हैं और किसी को कभी भी जानबूझकर हर्ट नहीं करते लेकिन इनकी कोमल और सरल भावनाएं अक्सर इन्हें मुसीबत में ढकेल देती हैं। इस रंग को पसंद करने वाले पैसे वाले भी होते हैं और दिल खोलकर पैसे खर्च करते हैं।

सफेद

सफेद

आसानी से कहीं भी एडजस्ट हो जाते हैं और लोगों की मदद करने वाले होते हैं, इन्हें अकेला रहना पसंद होता है। सादगी पसंद करने वाले ये लोग जीवन में काफी सफल होते हैं। इन्हें लोगों से लड़ना झगड़ना पसंद नहीं होता है और ऐसे लोग अक्सर घर के मुखिया या नेता बनते हैं। इनके व्यक्तित्व में अलग सा आकर्षण होता है।

नारंगी

नारंगी

इस रंग का मतलब ही शक्ति और खुशमिजाजी से हैं। इस रंग को पसंद करने वाले लोग काफी आत्मविश्वासी होते हैं। इन्हें अच्छी तरह से सही को सही और गलत को गलत कहना आता है। ऐसे लोग संघर्ष जरूर करते हैं लेकिन अपनी मंजिल को पाकर ही दम लेते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+