सोच समझकर खेलें होली, ताकि असर दिल पर हो त्वचा पर नहीं
होली खेलने से पहले आपको कुछ खास बातों का विशेष ध्यान रखना होगा ताकि होली के रंगों का असर आपके दिल पर हो त्वचा पर नहीं।
बेंगलुरू। रंगो के त्योहार होली की चारों ओर तैयारियां जोरों पर है, लाल-पीले-हरे-गुलाबी चेहरों से लिपे चेहरे हर किसी को मन मोह लेते हैं लेकिन अक्सर लोग जोश में होश खो बैठते हैं और इस चक्कर में होता क्या है कि वो गलत रंगों के शिकार होकर बीमार हो जाते हैं।
इसलिए होली खेलने से पहले आपको निम्नलिखित कुछ खास बातों का विशेष ध्यान देना होगा ताकि होली के रंगों का असर आपके दिल पर हो त्वचा पर नहीं

होली खेलने से पहले
- अपने पूरे शरीर व बालों पर नारियल का तेल लगा लें।
- रंग खेलने के पहले कड़वा तेल (सरसों का तेल) कतई मत लगायें।
- जितना हो सकता है उतना अपने शरीर को कवर कर लें।
- फुल स्लीव के कपड़े व फुल पैंट पहनें।
- हमेशा प्राकृतिक या ऑर्गेनिक रंगों से ही खेलें।
- गहरे रंग मत प्रयोग करें, क्योंकि गहरे रंगों में ही केमिकल ज्यादा होते हैं।
- भांग, शराब, आदि का सेवन मत करें, क्योंकि इनसे डीहाइड्रेशन होता है।
- केमिकल वाले रंगों के कारण त्वचा में एलर्जी हो सकती है, केमिकल ज्यादा असर कर गया तो सिर के बाल भी झड़ सकते हैं।
- नाक में जाने से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
- आंख में जाने से आंखों में एलर्जीहो सकती है।
- केमिकल तेज हुआ तो आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
- रंग छुड़ाते वक्त ज्यादा साबुन का प्रयोग मत करें, अन्यथा उससे एक्जिमा हो सकता है।
- ज्यादा साबुन से त्वचा रोग की आशंका ज्यादा रहती है।
- बहुत ज्यादा रगड़-रगड़ कर रंग को मत छुड़ायें, त्वचा सेंसिटिव होती है, ज्यादा रगड़ने से त्वचा रोग होने की आशंका बढ़ जाती है।
- बेसन और उपटन का प्रयोग करें।

होली खेलते वक्त

Chemical Colour

साबुन का प्रयोग मत करें

बेसन और उपटन का प्रयोग करें












Click it and Unblock the Notifications