देवउठनी एकादशी आज, शादी के लिए हो जाईये तैयार

दिल्ली। आज दिवाली की पांच दिनों की धूम के बाद देवउठनी एकादशी यानी छोटी दिवाली मनाई जा रही है। आज से सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जायेंगे जो कि पिछले चार महीनों से बंद हैं। इसलिए आज दिल्ली समेत सभी बड़े शहरों में आज काफी धूम देखी जा रही है। इसलिए बाजारों में गन्ने की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

मालूम हो कि देवउठनी एकादशी उत्तर भारत में काफी धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन घरों-घर गन्ने की पूजा के साथ तुलसी-विष्णु की विवाह के लिए मंडप सजाया जाता है।

मां तुलसी जी का विवाह भगवान विष्णु जी के साथ

पुराणों में पर्व को लेकर कथा है कि इस दिन मां तुलसी जी का विवाह भगवान विष्णु जी के साथ हुआ था। इसी दिन भगवान विष्णु जी भी चार माह के शयन के बाद उठते हैं इसलिए इसे देवउठनी के नाम से भी जाना जाता है। उक्त पूजा में होने वाले विवाह के लिए मंडप के रूप में गन्नों का उपयोग किया जाता है। इसलिए आज के दिन गन्ने की मांग ज्यादा होती है।

2015 में शादी के एक नहीं 54 शुभ मुहूर्त

जहां तक मांगलिक कार्यों की बात है तो आने वाला साल शादी-विवाह कार्यों के लिए काफी शुभ है क्योंकि अगले साल यानी की 2015 में शादी के एक नहीं 54 शुभ मुहूर्त हैं। सबसे अधिक 12 मुहूर्त फरवरी 2015 में हैं। इस साल में भी अब 8 मुहूर्त (नवंबर 17, 19, 24, 26, 27 दिसंबर 1, 7, 8) बचे हैं।

ऐसे शुभ सितारे करीब सौ साल बाद एक साथ हुए हैं। इसलिए भारतीय ज्योतिषियों के हिसाब से साल 2015 में होने वाली शादियां काफी सफल रहेंगी और वर-वधु काफी सुखी। यही नहीं साल 2015 में खरीदी गई कोई भी प्रापर्टी जातकों को नफा ही देगी तो वहीं इस साल किया गया कोई भी शुभ काम केवल सुख और शांति ही लायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+