सपनों की व्याख्या और जीवन पर प्रभाव- भाग 4
Recommended Video

[ज्योतिषाचार्य अनुज के शुक्ल] सपनों की व्याख्या के इस कॉलम को पढ़ने से पहले आंख बंद करें और याद करें कि आपने आज रात सपने में क्या देखा। उसके बाद हमारे इस कॉलम के सभी भाग ध्यान से पढ़ें, निश्चित रूप से आपको कहीं न कहीं ज्योतिष की इस विधा पर विश्वास जरूर हो जायेगा।
जिस प्रकार सामुद्रिक शास्त्र शरीर के अंगों के हिसाब से किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व बताता है, उसी प्रकार इस विधा में सपनों की व्याख्या की जाती है। आम तौर पर हम सपने में यदि कोई बुरी चीज देखते हैं, जैसे लाश, कूड़ा, सुअर, तो कहते हैं कि आज बहुत बुरा सपना देखा, न जाने क्या होने वाला है, जबकि जरूरी नहीं है कि बुरी चीज देखने से बुरा ही हो।
उदाहरण के तौर पर यदि आप सांप देखते हैं, तो धन आने की संभावना रहती है, वहीं सांप को मारते हुए देखने से शत्रुओं का नाश होता है। खैर यह सीरीज काफी लंबी है पढ़ने के लिये एक-एक स्लाइड पलटते जाइये और पढ़ते जाइये।
सपनों का जीवन पर प्रभाव- भाग 1, भाग 2, भाग 3, भाग 4, भाग 5

सपनों की व्याख्या भाग 4
इस भाग में तीस स्वप्न पढ़ेंगे साथ ही हम आपको ले जायेंगे इस सीरीज के भाग एक, दो और तीन पर भी।

जबरन वस्त्र उतारना
यदि सपने में कोई आपसे जबरदस्ती वस्त्र उतरवा रहा है, तो अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

कूड़े के ढेर पर व्यक्ति
यदि आप किसी गोबर के ढेर अथवा कूड़े के ढेर पर स्वयं को बैठा हुआ देखें तो आप किसी संकट में फॅसने वाले है।

आप ऊंचे स्थान पर बैठे हों
यदि आप स्वयं को किसी दीवार अथवा ऊंचे स्थान पर बैठे देखें तो आपको सुख व समृद्धि प्राप्त होने वाली है।

सांपों को मारते हुए
यदि आप सापों को रौदते हुये देखें तो आप-अपने शत्रुओं का नाश करेंगे।

चारों तरफ सांप
यदि आपको सपने में सांप चारों ओर से घेरे हुये हो तो आपको कोई बीमारी हो सकती है।

एक सांप जो आपकी तरफ आये
यदि आप एक सांप देखते हैं, जो आपकी ओर आ रहा है, तो उसका मतलब है कि आपकी यौन इच्छाएं बढ़ रही हैं।

सांप का काटना
सपने में सापों का काटने का मतलब आपको धन की प्राप्ति होगी।

आग या जलता हुआ कोयला
यदि आप स्वयं को जलती हुई आग अथवा कोयलों पर देखें तो आपको शत्रुओं द्वारा हानि हो सकती है।

नीचे गिरते हुए
यदि आप-अपने को उपर से गिरता हुआ देख रहें है तो इसका मतलब आपकी अवनति हो सकती है।

गंदा पानी
यदि आप सपने में गंदा पानी पी रहें अथवा सलाद खा रहें है, तो आप बीमार पड़ने वाले है।

जानवर पकड़ना
यदि आप किसी बैल अथवा बैल समान किसी अन्य पशु को पकड़ते हुये देखें तो आप निराश हुये कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे।

हाथ में धागा
सपने में आपने देखा कि आपके हाथ में धागा बॅधा है तो आप पर कोई संकट आ सकता है।

हाथ में तलवार
यदि आपके हाथ में तलवार अथवा कोई अन्य अस्त्र है, तो आपका किसी से झगड़ा हो सकता है।

अस्त चलाते हुए
यदि आप अस्त्र को चलाते हुये देखे तो दुश्मनों का नाश कर रहें है।

खंभे के सहारे खड़े हुए
यदि आप किसी खम्भे के सहारे खड़े है अथवा उसे पकड़े है तो आपका कोई बड़ा कार्य सिद्ध होगा।

हाथ में सोना
यदि आप-अपने हाथ में सोना देखें तो जो कार्य आप कर रहें, उसे छोड़ देना चाहिए क्योंकि उसमें आपको असफलता ही हाथ लगेगी।

घोड़े
यदि आप सपनों में घोड़े देखते है, तो आपके लिए यह शुभ है परन्तु घोड़े काले हो तो कोई संकट आने वाला है।

बाज
यदि आप सपने में बाज पक्षी को पकड़ लेते है, तो आप जो कार्य करने की सोंच रहें है, उसमें अवश्य सफल होंगे।

भौंकता हुआ कुत्ता
यदि सपने में आपके सामने कोई कुत्ता भौंक रहा है, तो आपके शत्रु परास्त होंगे।

दूसरे मर्द के साथ पत्नी
यदि सपने में आपकी पत्नी पराये पुरूष से गले मिल रही है, तो आपको अपमान हो सकता है।

अंडे
यदि आप अण्डे देखते है, तो आप बेवजह के विवाद में फॅस सकते है।

आपके अधिकारी
यदि सपने में कोई बड़ा अधिकारी देखें कि उसके हाथ से कोई पक्षी छूट गया है, तो समझना चाहिए कि उसके अधिकारों में कमी आ सकती है।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?











Click it and Unblock the Notifications