सपनों का जीवन पर प्रभाव- भाग 2
सोते समय हर रोज़ कोई न कोई स्वप्न आप जरूर देखते होंगे। ज्यादातर सपने आपको याद रहते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है इन सपनों का हमारे जीवन में काफी महत्व होता है। स्वप्न या सोते समय घटित हुई चेतना की अनुभूति, का हमारे जीवन में बड़ा ही महत्त्वपूर्ण स्थान है।
जिस समय व्यक्ति नींद में होता है तो उस समय उसकी पाँचों ज्ञानेंद्रियां और पांचों कामेंद्रियां शांत होती हैं। लोग कहते हैं उस दौरान व्यक्ति एक मृत व्यक्ति के समान है। दिमाग शांत होता है। लेकिन दिमाग के अंदर की कोशिकाएं अपना काम करती रहती हैं। उस वक़्त व्यक्ति उन घटनाओं का अनुभव करता है, जो उसके जीवन से गहरायी जुडी होती हैं। यही अनुभव स्वप्न होता है।
ज्योतिषशास्त्र कहता है कि हम जो सपने देखते हैं, उनके अंदर हमारे भविष्य के कई अहम राज छुपे होते हैं। आप इस संदर्भ में जानकारी प्राप्त कर व्यर्थ की चिंताओं से मुक्त हो सकते हैं। या फिर यदि जीवन के लिये कोई अच्छे संकेत सपने में दिखाई दिये हैं, तो उसी दिशा में कार्य करते हुए उसका लाभ उठा सकते हैं। हम आपको बतायेंगे कि स्वप्न में क्या चीज देखने से क्या परिणाम होते हैं। एक-एक स्लाइड पर क्लिक करते जायें और पढ़ते जायें।
पढ़ें- इसी सीरीज के भाग 1, भाग 2, भाग 3, भाग 4, भाग 5

पानी में डूबना
सपने में अगर आपने खुद को पानी में डूबते हुए देखा तो इसका मतलब आपके जीवन में कुछ अच्छे काम होने वाले हैं।

जुआ खेलना
सपने में जुआ खेलने से व्यापार में लाभ मिलता है।

शराब पीना
सपने में शराब पीना खराब होता है। यह आपकी मौत के संकेत देतेा है।

तेल की मालिश
खुद के ऊपर तेल लगाते हुए देखने से जीवन में घोर विपत्ति आती है, जिसमें मौत तक होने की आशंका रहती है।

सूर्य या चंद्र ग्रहण
सपने में सूर्य या चंद्र ग्रहण देखने का मतलब उसी सप्ताह आप पर इतनी बड़ी विपत्ति आयेगी कि मौत भी हो सकती है।

बैल या गाय
सपने में अगर आप मोटी गाय या बैल देखते हैं तो लाभ मिलता है अगर पतली गाय या पतला बैल देखा तो कष्ट आते हैं।

लोमड़ी या सियार
सपने में लोमड़ी या सियार देखने से किसी संबंधी से धोखा मिलता है।

हाथी की सवारी
सपने में हाथी की सवारी यानी आपको ऐश्वर्य मिलेगा। या फिर नौकरी में तरक्की।

पेशाब करना
सपने में पेशाब किया यानी धन मिलेगा।

अपनी शादी देखना
सपने में अपनी शादी देखने से ऐशो आराम की प्राप्ति होती है।

चोट लगना
अगर सपने में आपके शरीर में चोट लगती है तो उसका मतलब आपको ध्यान मिलने वाला है।

खुद को जेल में देखना
सपने में खुद को जेल में देखना यानी पुत्र रत्न की प्राप्ति

संभोग करना
सपने में किसी सुंदर स्त्री से संभोग करना यानी धन की प्राप्ति।

मांस-मच्छली खाते देखना
सपने में मांस-मछली खाते हुए देखना यानी अचानक धन की प्राप्ति।

पूर्वजों अथवा पितरों को देखना
सपने में अपने पितरों को देखना यानी जल्द ही आपका वंश बढ़ेगा।

दांत टूटना
सपने में दांत टूटना यानी ढेर सारी समस्याओं का आना।

घर का दरवाजा
यदि आप सपने में घर का दरवाजा खोलते हैं तो किसी अच्छे व्यक्ति से आपकी मित्रता होगी।

दांत, हाथ, कान कटा देखना
यदि सपने में आपने दांत, हाथ, कान, आदि कटे हुए देखे तो उसका मतलब घोर विपत्ति आने वाली है, जिसमें आपकी मृत्यु हो सकती है।

गहने चोरी होना
सपने में गहने चोरी होना यानी धन की हानि।

जूता चोरी होना
सपने में जूता चोरी होना यानी बीमारी या फिर मित्र की मृत्यु।

सपनों का जीवन में प्रभाव भाग- 1

सपनों के प्रभाव का भाग-3
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications