भाग 5: क्या आपको सपने में लड़की दिखाई देती है?
Recommended Video

[पं. अनुज के शुक्ल] सपनों की व्याख्या के इस कॉलम से जुड़े हर रोज हमारे पाठक तमाम सवाल हमें भेजते हैं और बताते हैं कि उन्होंने सपने में क्या देखा और उससे क्या होने वाला है। ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब देने के लिये हमारे ज्योतिष पं. अनुज के शुक्ल अपने इस कॉलम 'सपनों की व्याख्या' को आगे बढ़ा रहे हैं।
हमें सबसे ज्यादा सवाल सपने में लड़कियों को देखने से संबंधित मिले। लोगों ने पूछा कि यदि स्त्री को सपने में देखा तो क्या होता है। जवाब खोजना है तो नीचे स्लाइडर में देख सकते हैं। अगर इस स्लाइडर में आपको जवाब नहीं मिलें, तो आप इस कॉल्म के भाग 1, भाग 2, भाग 3 और भाग 4 पढ़ सकते हैं।
असल में सिर्फ स्त्री को सपने में देखने से ही कुछ खास नहीं हो जाता है। क्या होगा क्या नहीं, यह निर्भर करता है स्त्री सपने में क्या कर रही है। हमारे इस कॉलम को आगे पढ़ने से पहले आंख बंद करें और ध्यान करें कि आपने आज रात सपने में क्या देखा। उसके बाद हमारे इस कॉलम के सभी भाग ध्यान से पढ़ें, निश्चित रूप से आपको कहीं न कहीं ज्योतिष की इस विधा पर विश्वास जरूर हो जायेगा। यह सीरीज काफी लंबी है पढ़ने के लिये एक-एक स्लाइड पलटते जाइये और पढ़ते जाइये।
पढ़ें- इसी सीरीज के भाग 1, भाग 2, भाग 3, भाग 4

स्त्री वस्त्र उतरते दिखे
यदि कोई स्त्री सपने में अपने वस्त्र उतरते दिखे अथवा उसका अन्दरूनी वस्त्र खुल गया है तो उस स्त्री को अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

स्त्री वस्त्र उतरते दिखे
यदि कोई स्त्री सपने में अपने वस्त्र उतरते दिखे अथवा उसका अन्दरूनी वस्त्र खुल गया है ऐसा दिखे तो इसका मतलब जल्द ही आपको स्त्री सुख प्राप्त होगा। यानी आपकी शादी तय होगी या फिर किसी नई स्त्री से संबंध बनेंगे।

सुन्दर युवती दिखाई दे
यदि सपने में कोई सुंदर परी या सुन्दर युवती दिखाई दे तो व्यक्ति को इसके कई शुभ संकेत प्राप्त होते हैं। ऐसे व्यक्ति को निकट भविष्य में कई सफलताएं होती हैं। उसके रुके हुए सारे कार्य पूर्ण हो जाते हैं। बीमारी दूर होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

स्वयं को दफनाते हुये
यदि आप सपने में स्वयं को दफनाते हुये देखे तो आपको आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है।

केचुए को देखें तो सावधान
यदि आप सपने में केचुए को देखें तो सावधान हो जाइये क्योंकि आपके गुप्त शत्रु सक्रिय होकर हानि पहॅुचायेंगे।

स्वेटर बुन रही है
यदि कोई विवाहित स्त्री स्वप्न में ये देखे की वो किसी छोटे बच्चे का स्वेटर बुन रही है तो उसके द्वारा देखा गया ये स्वप्न बताता है की जल्द ही उसे संतान का सुख मिलने वाला है।

स्वयं को दफनाते हुये
यदि आप सपने में स्वयं को दफनाते हुये देखे तो आपको आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है।

केचुए को देखें तो सावधान
यदि आप सपने में केचुए को देखें तो सावधान हो जाइये क्योंकि आपके गुप्त शत्रु सक्रिय होकर हानि पहॅुचायेंगे।

कोई मुकुट पहने दिखे
सपने में कोई आपको मुकुट पहने दिखे तो भविष्य में आपको सम्मान मिलने वाला है।

सपने में भैंस
यदि कोई बीमार व्यक्ति सपने में भैंस देखें अथवा काले लोगों को देखे तो उसकी मृत्यु होने की आशंका होती है।

मूर्खतापूर्ण कार्य
यदि आप सपनें में स्वयं को मूर्खतापूर्ण कार्य करते देखें तो आपको कोई लाभ या सम्मान होने वाला है।

हत्या कर दी
यदि कोई व्यापारी सपने में किसी की हत्या कर देता है, तो उसे व्यावसायिक उन्नति व लाभ होगा।

हत्या
सामान्य व्यक्ति सपने में किसी की हत्या कर दे तो उसे भी धन का लाभ होगा।

सीढ़ी चढ़ रहें
यदि आप सपने में सीढ़ी चढ़ रहें है, तो उन्नति करेंगे और सीढि़यो से उतर रहें है, तो इसका मतलब आपके विकास में गिरावट आयेगी।

मृत सन्तान को जन्म
यदि कोई स्त्री सपनें में देखे कि बहुत पीड़ा के बाद उसने मृत सन्तान को जन्म दिया है, तो उसे भविष्य में कष्ट सहना होगा।

अधिक उम्र के व्यक्ति से प्रेम
यदि सपने में कोई अपनी आयु से अधिक उम्र के व्यक्ति से प्रेम करते देखें उसे अपमान सहना पड़ सकता है।

भूलभुलैया में फंसा
यदि आप स्वयं को भूलभुलैया में फॅसा देखें तो आप धन से सम्बन्धित किसी संकट में फॅसेगे।

सफेद रंग का कुत्ता
यदि स्वयं को कोई सफेद रंग के कुत्ते पर बैठा देखे तो आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

प्रसव बिना कष्ट
यदि कोई गर्भवती स्त्री सपने में देखे कि उसका प्रसव बिना कष्ट के शीघ्र हो गया है, तो उसका गर्भपात हो सकता है अथवा उसको मुत सन्तान पैदा होगी।

केले तोड़ कर खाना
यदि सपने में कोई केले के वृक्ष से केले तोड़ कर खाता देखे तो उसे हर काम में विलम्ब और बाधा का सामना करना पड़ेगा।

हीरा अथवा हीरे के आभूषण
यदि कोई अविवाहित कन्या सपने में हीरा अथवा हीरे के आभूषण देखे तो शीघ्र ही उसका विवाह किसी अच्छे घर में होगा।

पति का प्रतिबिम्ब
यदि कोई विवाहित स्त्री दर्पण में अपने पति का प्रतिबिम्ब देखे तो उसका पति उसे धोखा देता है।

राक्षस का स्वांग
यदि कोई स्त्री अथवा पुरूष किसी राक्षस का स्वांग रचते हुये देखे तो उसका जीवन साथी विश्वास करने योग्य नहीं होता है।

मन्दिर का पुजारी
यदि सपने में कोई मन्दिर का पुजारी आपको मन्दिर में प्रवेश करने से रोक रहा है, तो आप समझ लें कि आपके शत्रु आपको हानि देने का प्रयास कर रहें है किन्तु भगवान की कृपा से उन्हे सफलता नहीं मिलेगी।

साधु को देखते है
यदि आप सपने में किसी वृद्ध व्यक्ति अथवा साधु को देखते है, तो आपको किसी वृद्ध व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ा लाभ हो सकता है।

वाद्य यन्त्र
यदि आप सपने में कोई वाद्य यन्त्र पर धुनि सुन रहें है, तो आपको आर्थिक लाभ के साथ कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा।

चमकते हुये बटन
यदि सपनें में कोई अपने वस्त्र पर चमकते हुये बटन देखे तो उसे अपने कर्म क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

शमशान अथवा कब्रिस्तान
यदि आप सपने में साफ-स्वच्छ शमशान अथवा कब्रिस्तान देखें तो आप-अपने जीवन में घरेलू तथा व्यावसायिक समस्या से मुक्ति पाने वाले है।

सिगरट जलाते देखते
यदि आप सपनें मे स्वयं अथवा किसी अन्य को सिगरेट से दूसरी सिगरट जलाते देखते है, तो भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

दस्ताने पहने हुये
यदि आप सपनें में स्वयं को किसी प्रकार के दस्ताने पहने हुये देखते है, तो आपको भविष्य में सुख-सुविधा प्राप्त होगी।

रसीला फल
यदि आपने सपने में कोई रसीला फल खा रहें है, तो आपके लिए कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।

प्रतियोगिता में सफल हुये
यदि आप कोई लड़ाई अथवा प्रतियोगिता में सफल हुये है, तो आप लगभग समस्याओं से मुक्त हो जायेंगे।

जग से शराब पी रहें
यदि आप जग से शराब पी रहें है, तो अचानक धन लाभ हो सकता है।

मित्रता किसी प्रेतात्मा से
यदि कोई व्यवसायी सपने में स्वयं की मित्रता किसी प्रेतात्मा से देखता है, तो उसे व्यवसाय में लाभ होगा।

जादूगर
यदि सपने में कोई जादूगर को किसी वस्तु को हवा में उड़ाते देखे तो आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी।

रेल देखे तो
यदि कोई सपने में रेल देखे तो आप कोई यात्रा करने वाले है और उस यात्रा से लाभ भी होगा।

मच्छर अथवा खटमल
यदि कोई सपने में मच्छर अथवा खटमल मारते देखे तो बहुत शुभ माना जाता है।

नाव
यदि आप सपने में नाव चला रहें है, तो आपको परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी।

डबल डेकर बस
यदि आप सपने में दो मंजिल की बस यानी डबल डेकर बस में सफर कर रहें है, तो आपको सम्मान मिलने वाला है।

बच्चे का जन्म
यदि आप-अपने सपनें में किसी बच्चे का जन्म देखें तो आपको वाहन चलाते वक्त विशेष सावधानी बरतनें की आवश्यकता है।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान











Click it and Unblock the Notifications